पत्नी से बात करने पर पति ने पड़ोसी को उतारा मौत के घाट

      Date:

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। पत्नी से बात करने पर पति ने गुस्से में आकर पड़ोसी को कुल्हाड़ी से मारकर बेहरहमी से हत्या कर दी। पड़ोसी का आरोपी के घर आना-जाना था। वह आरोपी की पत्नी से बातचीत और हंसी-मजाक करता था। इस बात से नाराज होकर उसने पड़ोसी की हत्या कर दी। मामला करतला थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी का है।

          कोरबाजानकारी के अनुसार कोरबा जिले के ग्राम गनियारी निवासी नंदकुमार पटेल (39 वर्ष) पत्नी और दो बच्चे के साथ रहता था। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने नंदकुमार पटेल का खून से सना शव देखा। लाश उसके घर से कुछ दूरी पर पड़ोसी जयकंवर के घर के पास बाड़ी में पड़ी हुई थी। नंदकुमार के चेहरे और सिर पर गहरे जख्म थे, जिससे साफ पता चलता है कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

          बता दें कि आरोपी ने पड़ोसी के सिर और चेहरे पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। सूचना मिलते ही करतला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई। हत्या की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया।

          बातचीत बना हत्या का कारण

          पूछताछ में सामने आया कि नंदकुमार का पड़ोसी जयकंवर के घर आना-जाना था। बताया जा रहा है कि वह जयकंवर की पत्नी से बातचीत और हंसी-मजाक करता था। लेकिन यह बात जयकंवर को पसंद नहीं थी। रविवार रात जब जयकंवर घर लौटा तो उसने पत्नी और नंदकुमार को हंसी-मजाक करते और बातचीत करते देखा।

          कोरबा ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने किया खुलासा

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...