छत्तीसगढ़ : नक्सलियों का मास्टरमाइंड हिड़मा के मारे जाने की खबर

      झीरम अटैक भी करवाया, इसमें कई कांग्रेस लीडर मारे गए

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ बार्डर पर अलग- अलग दो मुठभेड़ चल रही है। पहले मुठभेड़ छत्तीसगढ़- आंध्र प्रदेश बार्ड पर हुई है। इस मुठभेड़ में हिड़मा और उसी पत्नी राजे उर्फ रजक्का के मारे जाने की जानकारी मिली है। दोनों के मारे जाने की फोटो भी सामने आई है। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
          बता दें कि दूसरी मुठभेड़ सुकमा जिले के एर्राबोर थाना क्षेत्र में चल रही है। आज सुबह हुई इस गोलीबारी में 6 नक्सली मारे गए हैं। सुरक्षा बल अभी भी मौके पर मौजूद हैं और सर्च ऑपरेशन जारी है। बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी की एर्राबोर के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर रात में डीआरजी के जवानों को मौके के लिए निकाला गया था। वहीं आज सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि जब जवान उस इलाके में पहुंचे तो नक्सलियों ने जवानों को देख फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया। फिलहाल सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...