दिल्ली धमाका : एनआइए की कश्मीर में बड़ी कार्रवाई, आतंकी डॉ. अदील और बिलाल की निशानदेही पर मारे छापे

      Date:

          श्रीनगर (एजेंसी)। दिल्ली धमाका को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआइए ने मंगलवार को अनंतनाग और कुलगाम में छापेमारी की है। इस दौरान एनआइए की टीम के साथ आतंकी डॉक्टर अदील राथर और उसका साथी जासिर बिलाल भी थे।
          मिली जानकारी के अनुसार एनआइए की टीम को लेकर डॉ. अदील राथर और जासिर बिलाल वानी जिला अनंतनाग में मट्टन के ऊपरी भाग में एक व्यक्त विशेष के घर और जंगल में लेकर गए हैं। इसके अलावा वह एनआइए की टीम के साथ काजीगुंड के साथ सटी एक पहाड़ी पर भी लेकर गए हैं। हालांकि अधिकारिक स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बताया जा रहा है कि डॉ. अदील और जासिर बिलाल वानी ने उन जगहों पर निशानदेही की है, जहां वह आतंकियों और उनके कुछ ओवरग्राउंड वर्करों से मिले थे। इसके अलावा उन्होंने वह जगह भी दिखाई है, जहां कथित तौर पर उन्होंने आतंकी हमले के लिए ड्रोन के संचालन के साथ साथ हथियार चलाने व आइईडी तैयार कर उसे किसी जगह लगाने का अभ्यास किया था। संबधित सूत्रों ने बताया कि एनआइए की टीम ने डॉ. अदील और जासिर बिलाल की निशानदेही पर कुछ उपकरण और अन्य सामान बरामद किया है, जिसकी जांच की जाएगी। अन्य विवरण की प्रतीक्षा है।

          दिल्ली ब्लास्ट : 26 जनवरी को लाल किले पर थी हमले की साजिश

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...