छत्तीसगढ़ के इस एयरपोर्ट को मिला नाइट लैंडिंग लाइसेंस, अब शाम और रात की फ्लाइट्स भी होंगी शुरू

      Date:

          बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। लंबे इंतजार के बाद बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट को नाइट लैंडिंग का लाइसेंस मिल गया है। अब खराब मौसम और बारिश के साथ ही रात में भी एयरपोर्ट से उड़ानें संचालित हो सकेंगी।

          एयरपोर्टडीजीसीए के डायरेक्टर चंद्रमणि पांडेय ने एयरपोर्ट को 3सी-आईएफआर लाइसेंस जारी किया। इसके बाद इंडिगो की तरफ से बिलासपुर को हैदराबाद, कोलकाता और इंदौर से जोडऩे की योजना पर चर्चा चल रही है, जबकि स्पाइसजेट अपने 78-सीटर विमानों से प्रयागराज और वाराणसी रूट की तैयारी कर रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू होने के बाद गर्मियों के शेड्यूल में उड़ानों का समय बदलेगा और पहली बार देर शाम और रात की उड़ानें भी शुरू होंगी। फरवरी के अंत तक नाइट लैंडिंग सिस्टम चालू होने के बाद यात्रियों को सुबह और दोपहर के साथ-साथ शाम और रात में भी हवाई यात्रा का विकल्प मिलेगा।

          फ्लाइटों की संख्या में होगी वृद्धि

          3सी-आईएफआर लाइसेंस मिलने के बाद सबसे बड़ा बदलाव रात में उड़ानों की शुरुआत को लेकर माना जा रहा है। नाइट लैंडिंग मशीन की कमीशनिंग पहले ही हो चुकी है, और तकनीकी परीक्षण के लिए 20 फरवरी तक डीजीसीए की टीम बिलासपुर पहुंचने वाली है। एयरपोर्ट को नाइट ऑपरेशन की मंजूरी मिलने के बाद समर शेड्यूल में सभी उड़ानों के टाइम स्लॉट बदल जाएंगे। बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट पर अब बारिश या खराब मौसम के दौरान लैंडिंग में बाधाएं समाप्त हो गई हैं। 2022 से चल रहे प्रयासों के बाद 3सी-वीएफआर से 3सी-आईएफआर अपग्रेड करने की प्रक्रिया पूरी हुई। तकनीकी बाधाओं को दूर करने के बाद अब अन्य निजी विमानन कंपनियां भी बिलासपुर से देश के प्रमुख शहरों के लिए सेवाएं शुरू करने की तैयारी कर रही हैं।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता का निधन

              बलौदाबाजार (AkhandBharatHNKP.Com)। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़...

              राज्यपाल रमेन डेका से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सौजन्य भेंट की

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में छत्तीसगढ़...