नई दिल्ली (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली प्रीमियर लीग के मुकाबलों का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला वेस्ट दिल्ली और ईस्ट दिल्ली के बीच खोला गया। इस मुकाबले में ईस्ट दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्ट दिल्ली में 17.3 ओवर में ही निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर लिया। वेस्ट दिल्ली की की ओर से नितीश राणा ने 26 गेंदों में नाबाद 45 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम फाइनल में पहुंचाया।
दिल्ली प्रीमियर लीग 140 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी वेस्ट दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अंकित कुमार के रूप में टीम को पहला झटका 16 के स्कोर पर लगा, जब वह 5 गेंदों में 2 रन बनाकर चलते बने। 55 के स्कोर पर विकेटकीपर बल्लेबाज कृष यादव भी चलते बने, उन्होंने 25 गेंदों पर 7 चौके की मदद से 37 रन बनाए। दो विकेट गिरने के बाद आयुष दोसेजा और कप्तान नितीश राणा ने मोर्चा संभाला और दोनों खिलाड़ी टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे। आयुष दोसेजा ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन 49 गेंदों पर 54 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। उनके अलावा नितीश राणा ने 26 गेंदों पर 45 बनाए। उन्होंने भी अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए। वेस्ट दिल्ली की टीम ने 17.3 ओवर में 8 विकेट रहते आसानी से टारगेट को हासिल कर लिया।
ईस्ट दिल्ली के बल्लेबाज रहे फ्लॉप
दिल्ली प्रीमियर लीग वहीं ईस्ट दिल्ली टीम की बात करें तो इस मैच में गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी तक हर डिपार्टमेंट में वह फ्लॉप रहे। बल्लेबाजी की बात करें तो वहां टीम की तरफ से अर्पित राणा को छोड़कर और कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। अर्पित ने 38 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 50 रनों की पारी खेली। इसके अलावा रौनक वाघेला ने 24 रनों का योगदान दिया। टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज इस मैच में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए। कप्तान अनुज रावत ने इस मैच में टेस्ट के अंदाज में बैटिंग की और 18 गेंदों पर 15 रन बनाए। यही वजह रही कि उनकी टीम इस मुकाबले में बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। फाइनल मैच 31 अगस्त को खेला जाएगा, जहां वेस्ट दिल्ली का मुकाबला जोंटी सिद्धू की कप्तानी वाली सेंट्रल दिल्ली से होगा।

