केन्द्रीय बजट पर बोले राहुल गांधी – युवाओं को रोजगार नहीं, किसान परेशान

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट पर कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मोदी सरकार के बजट को देश की जमीनी समस्याओं से कटे हुए बताते हुए उस पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

          केंद्रीय बजट

          राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि युवाओं के पास नौकरी नहीं है। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर गिरावट में है। निवेशक पूंजी निकाल रहे हैं। घरेलू बचत तेजी से घट रही है और किसान परेशान हैं। आने वाले वैश्विक आर्थिक झटकों को भी पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया है। यह ऐसा बजट है जो सुधार करने से इनकार करता है और भारत के असली संकटों से अनजान है। राहुल गांधी के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी केंद्रीय बजट को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार के पास अब देश की समस्याओं से निपटने के लिए कोई ठोस विचार नहीं बचा है। खरगे ने आरोप लगाया कि बजट 2026 देश की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियों का समाधान देने में पूरी तरह विफल रहा है।

          कोई नीति दृष्टि नहीं : खरगे

          केंद्रीय बजट

          कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि मिशन मोड अब चैलेंज रूट बन गया है। रिफॉर्म एक्सप्रेस शायद ही किसी रिफॉर्म जंक्शन पर रुकती है। नतीजा यह है कि न कोई नीति दृष्टि है और न ही राजनीतिक इच्छाशक्ति। हमारे अन्नदाता किसान आज भी सार्थक कल्याणकारी सहायता और आय सुरक्षा योजना का इंतजार कर रहे हैं।

          केन्द्रीय बजट 2026 : इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, नया इनकम टैक्स कानून 1 अप्रैल से, 3 आयुर्वेदिक एम्स बनेंगे

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...