ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ स्थगित है : रक्षामंत्री

      गया में राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- नाचे न आवे तो अंगनवे टेढ़

      Date:

          गया (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। बिहार में पहले फेज में आज सुबह से ही वोटिंग शुरू हो गई है। इसी बीच केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार के गया में एक सनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों को कुछ नहीं आता है। वे बस अनावश्यक आरोप लगाना आता है। उन्होंने आगे कहा कि ये लोग सही ढंग से सरकार नहीं चला पाए। कार्यक्रम के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इसी क्रम में नाच न जाने आंगन टेढ़ा मुहावरे का प्रयोग किया और आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। फिलहाल वह स्थगित है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा नाचे न आवें तो अंगनवे टेढ़। नाचने आता हीं नहीं है। अब कहते हैं किआंगन टेढ़ा है नहीं तो अच्छा से नाच लेते। अब बिहार में भी समझ गए है कि हारना तय है। इसलिए आपने देखा होगा कि तालाब में डुबकी लगा रहे थे। कोई विकल्प इनके सामने नहीं बचा है। हमने तय किया है जैसे तमिलनाडु और उत्तरप्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर है उसी तरह बिहार में भी एक डिफेंस कॉरिडोर बनाया जाय। उद्योगों का पार्क बनाया जाएगा ताकि बिहार के नौजवानों को रोजगार का अवसर मिल सके।

          देश चलाना बच्चों का खेल नही

          रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को यह समझना चाहिए कि देश चलाना बच्चों का खेल नहीं है। उन्होंने पुलवामा जैसे आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा की गई ऑपरेशन सिंदूरकी कार्रवाई का उल्लेख करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को रोका गया है, खत्म नहीं किया गया। अगर आतंकवादी भारत पर फिर हमला करने की कोशिश करेंगे तो उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। सिंह ने कहा, ‘हमारे सैनिकों ने आतंकवादियों को धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि उनके कर्मों के आधार पर मारा।

          बिहार चुनाव : हमें मिलकर विकसित बिहार बनाना है : रक्षामंत्री

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related