Friday, February 6, 2026

रेलवे में आइसोलेटेड कैटेगरी के तहत सरकारी नौकरी पाने का मौका

Date:

नई दिल्ली (एजेंसी)। रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से आइसोलेटेड कैटेगरी के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 29 जनवरी एवं फीस जमा करें की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित है।

भर्ती विवरण

रेलवे की ओर से आइसोलेटेड कैटेगरी के अंतर्गत कुल 312 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पद का नाम एवं उनकी संख्या की डिटेल आप यहां चेक कर सकते हैं।

पद का नामपदों की संख्या
चीफ लॉ असिस्टेंट22
पब्लिक प्रॉसिक्यूशन7
जूनियर ट्रांसलेटर हिंदी202
सीनियर पब्लिक इंस्पेक्टर15
स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर24
साइंटिफिक असिस्टेंट ट्रेनिंग02
लैब असिस्टेंट ग्रेड 3 केमिस्ट & Metallurgist39
साइंटिफिक सुपरवाइजर Ergonomics & Training1

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार 12वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट होना तक आवश्यक होगा। इसके अलावा भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है वहीं अधिकतम आयु पदानुसार 30/ 32/ 33/ 35/ 40 वर्ष निर्धारित है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार होगी। पात्रता एवं मापदंड की पदानुसार डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

आवेदन करने का तरीका

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार स्वयं ही फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक नीचे दिया जा रहा है।

  • फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल rrbapply.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको क्रिएट एन अकाउंट पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कर लेना है।
  • इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना है।
  • कैटेगरी वाइज निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।
  • अंत में फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

आवेदन शुल्क

फॉर्म भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये वहीं एससी, एसटी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फीस 250 रुपये जमा करनी होगा। आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा किया जा सकता है। सीबीटी 1 के बाद जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 400 रुपये एवं एससी, एसटी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को पूरा 250 रुपये रिफंड कर दिया जायेगा।

RRB NTPC भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी

Share post:

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद

जगदलपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर के अबूझमाड़ क्षेत्र में पुलिस...