बूथ कमेटी का गठन कर संगठन को मजबूती से खड़ा करना आपकी जिम्मेदारी : जरिता लैतफ्लांग

      Date:

      • कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान को गति देने के लिए किया प्रयास

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी जरिता लैतफ्लांग ने टीपी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक कर संगठन सृजन अभियान की समीक्षा की और समस्त ब्लॉक, मंडल, वार्ड एवं बूथों में संगठनात्मक ढांचे को यथाशीघ्र पूर्ण करने के लिए दिशा-निर्देश दिए।

          जरिता लैतफ्लांग

          बैठक में जरिता लैतफ्लांग ने कहा कि संगठन को मजबूती से खड़ा करने के लिए प्रत्येक बूथ तक सक्रिय कार्यकर्ता पहुंचें और सभी विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश, जिला, ब्लॉक, मंडल एवं वार्ड के प्रमुख पदाधिकारियों को उनके निवासरत बूथ में बीएलए नियुक्त करना आवश्यक है। उन्होंने बूथ कमेटियों के गठन में ईमानदारी और पूर्ण निष्ठा पर जोर दिया।
          पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि कोरबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चार ब्लॉक कमेटी बनाए गए हैं, जिसमें दर्री – जमनीपाली 14 वार्ड, 60 बूथ, बालको 10 वार्ड 45 बूथ, कुसमुण्डा 6 वार्ड 20 बूथ और कोरबा 37 वार्ड 174 बूथ शामिल हैं । उन्होंने कोरबा ब्लॉक कमेटी को दो भागों में विभाजित करने एक ब्लॉक कमेटी बढ़ाते हुए कुल पांच ब्लॉक कमेटी बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे उपस्थितजनों ने सर्वसम्मति से पारित किया है। श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि कांग्रेस के विचारों को दिलोजान से मानने वाले ऐसे अनेकों हैं लोग जो पार्टी के लिए कारगर हो सकते हैं, पर उन्हें मौका नहीं मिला, उन्हें आप आगे ला सकते हैं ।

          बैठक को श्रीमती बबिता मैडम, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिलाध्यक्ष मुकेश राठौर, पी सी सी सचिव विकास सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र जायसवाल, नत्थुलाल यादव, सपना चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, सांसद प्रतिनिधि सुरेश सहगल, जिला उपाध्यक्ष धुरपाल सिंह कंवर, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, अशोक लोध, आरिफ खान, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष गजानंद साहु, जिला महामंत्री गिरधारी बरेठ, मनीराम साहु, मनहरण राठौर, रमेश जायसवाल, राजकुमार जोशी, अनुराग मोहितनाथ, सचिव डी आर नेताम, संजीव अग्रवाल, संतोष यादव, शत्रुहन श्रीवास, ब्लॉक अध्यक्ष पालुराम साहु, बसंत चंद्रा, राजेन्द्र तिवारी, ए डी जोशी, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, जवाहर निर्मलकर, सुकसागर निर्मलकर, प्रदीप जायसवाल, रोपा तिर्की, इकबाल कुरैशी, अश्वनी पटेल, सुरती कुलदीप, देवीदयाल सोनी, बुद्धेश्वर चौहान, पार्षद अनुज जायसवाल, बद्री किरण, रवि चंदेल, सुभाष राठौर, मस्तुल कंवर, गीता गभेल, नारायण कुर्रे, डॉ.रामगोपाल कुर्रे, राजेन्द्र सूर्यवंशी आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये ।

          कार्यक्रम का संचालन श्याम सुंदर सोनी ने किया एवं आभार पूर्व अध्यक्ष नत्थु लाल यादव ने व्यक्त किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरीश परसाई, मनोज चौहान, रवि खुंटे, सुरेश पटेल, यशवंत चौहान, रम्हन दास, अनवर रजा, पुष्पा पात्रे, संजू पैकरा, द्रौपति तिवारी, शांता मंडावे, शशि अग्रवाल, माधुरी ध्रुव, चित्रलेखा चंद्रा, लक्ष्मी पटेल, शशि पटेल, कुंजबिहारी साहु, डॉ.रामगोपाल यादव, चंद्रकुमार निर्णजक, चंद्रकुमार पाण्डेय, राजकुमार ग्यानचंदानी, अवधेश लाठिया, अजय दिवान, उतरा अहिरवार, पांचो बाई, गणेश दास महंत, समसुद्दीन, निजामुद्दीन, सोनू सिंह, मुन्ना खान, पवन चौहान, भीम लाल भैना, सत्यप्रकाश साहु, अनिरूद्ध तिवारी, रविशंकर बरेठ, अनिल कुमार सिंह, निर्मल साहु, प्रेमलाल साहु, पंचराम निराला, अमर सिंह कंवर, फरियाद अली रिजवी, लक्ष्मी यादव, रवि कुमार टोप्पो, सलमान रजा, सुखनंदन सोनकर, हीरालाल साहु, अमर सिह कंवर, बबलु खाण्डे, मोहन कुमार आदि उपस्थित थे ।

          दो सक्रिय कार्यकर्ताओं को बीएलए के रूप में किया जाएगा नियुक्त : केशरवानी

          कोरबा कांग्रेस प्रभारी विजय केशरवानी ने बताया कि प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में बूथों की संख्या बढ़कर 27,196 हो गई है। कोरबा विधानसभा में भी बूथ संख्या 244 से बढ़कर 299 हो गई है। प्रत्येक बूथ में दो सक्रिय कार्यकर्ताओं को बीएलए के रूप में नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने जिलाध्यक्ष को ब्लॉकवार और मंडलवार प्रभारी जल्दी नियुक्त करने, तथा ब्लॉक और मंडल कमेटियों का गठन शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              60 साल से सत्ता को तरस रहीं कांग्रेस-बीजेपी

              नई दिल्ली: एजेंसी ( AkhandBharatHNKP.Com) देश के पांच राज्यों में...