उप मुख्यमंत्री व कोरबा के प्रभारी मंत्री के ओएसडी हटाये गए

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए उपमुख्यमंत्री अरूण साव की निजी स्थापना में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर विपुल कुमार गुप्ता को साव के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) के पद से हटाकर उन्हें उनके मूल विभाग कार्यालय में वापस भेज दिया गया है। उनके स्थान पर कबीरधाम जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी को ओएसडी नियुक्त किया गया है।

          उपमुख्यमंत्री अरूण सावइस बदलाव के साथ अजय कुमार त्रिपाठी अब उपमुख्यमंत्री के कार्यालय में सभी प्रशासनिक और समन्वयात्मक जिम्मेदारियां देखेंगे। अधिकारियों का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य निजी स्थापना के कामकाज में दक्षता और बेहतर प्रशासनिक समन्वय सुनिश्चित करना है। सरकारी आदेश में साफ किया गया है कि नियुक्ति और स्थानांतरण शासन की उच्च प्राथमिकताओं के अनुरूप किए गए हैं।

          जल जीवन मिशन में कोताही या शिकायत नहीं होगी बर्दाश्त : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related