छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 25 लाख से अधिक फर्जी नाम हटाए गए

      Date:

      • एसआईआर अभियान के बाद प्रदेश में कुल 1.87 करोड़ मतदाता

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य की अंतिम निर्वाचक नामावली जारी कर दी गई है। इस अभियान में बड़े पैमाने पर फर्जी और संदिग्ध मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।

          मतदाता सूची

          मतदाता सूची

          मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने बताया कि एसआईआर अभियान के दौरान लगभग 24,99,000 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। इसके बाद प्रदेश में कुल मतदाता संख्या बढ़कर 1,87,30,914 हो गई। उन्होंने प्रदेशवासियों का अभियान में सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया। एसआईआर अभियान शुरू होने से पहले छत्तीसगढ़ में मतदाताओं की संख्या 2,12,30,737 थी। प्रारूप सूची के प्रकाशन के बाद यह घटकर 1,84,95,920 हो गई। आपत्तियों और दावों की सुनवाई के उपरांत अंतिम सूची में 2,34,994 नए मतदाता जोड़े गए। इस तरह बड़ी संख्या में फर्जी या दोहराव वाले नाम हटाकर सूची को शुद्ध किया गया।

          निर्वाचन विभाग ने कहा कि इस अभियान से मतदाता सूची अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनी है। इससे आगामी चुनावों में निष्पक्षता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार, मतदाता सूची का शुद्धिकरण आगे भी जारी रहेगा ताकि हर पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार मिले और फर्जी नामों पर रोक लगाई जा सके।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              एनटीपीसी में ठेका मजदूरों की हड़ताल, काम ठप

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। एनटीपीसी प्लांट में ठेका मजदूरों ने बुधवार...