
रायपुर (AKHANDBHARATHNKP.COM)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी कार्य का शुभारंभ हो गया है। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजिनक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन की उपस्थिति में विकासखण्ड कोरबा के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित केंद्र सोनपुरी में धान खरीदी कार्य का शुभारंभ हुआ।
https://dprcg.gov.in/post/1763219285/Raipur-Paddy-procurement-started-at-Sonpuri-Cooperative-Society-in-the-presence-of-Cabinet-Minister-Shri-Lakhan-Lal
श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने समिति में धान विक्रय के लिए आए कृषक फूल सिंह राठिया का पुष्पमाला एवं शॉल श्रीफल भेंटकर स्वागत किया एवं इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन की पारंपरिक रीति रिवाज से पूजा अर्चना कर धान खरीदी की विधिवत शुरुआत की। मंत्री देवांगन ने किसान से उनकी उपज के सम्बंध में जानकारी ली एवं धान विक्रय के लिए बधाई दी। ग्राम सोनपुरी के कृषक फूल सिंह राठिया द्वारा उपार्जन केंद्र में 10 क्विंटल धान विक्रय हेतु लाया गया था। उन्होंने बताया कि धान विक्रय में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नही हुई एवं टोकन भी मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन प्राप्त किया। विधायक रामपुर फूल सिंह राठिया, कलेक्टर अजीत वसंत ने भी किसान को उपज विक्रय के लिए शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित कराने हेतु केंद्र में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने एवं सभी समितियों में गुणवत्ता युक्त धान खरीदी करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि समिति में किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी नही होनी चाहिए, सभी अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, खाद्य अधिकारी घनश्याम सिंह कंवर, नोडल कॉपरेटिव बैंक एस. के. जोशी सहित अन्य विभागीय अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
वंदे मातरम् राष्ट्रगीत भारत माता के प्रति सेवा व भावना का स्वर : लखनलाल देवांगन

