Friday, February 6, 2026

पहाड़ी कोरवा को समय पर मिलेगा राशन, कलेक्टर ने दिए निर्देश

Date:

  • जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

  • दुर्घटना की आशंका को देखते हुए कुकरीचोली में क्षतिग्रस्त विद्युत पोल की परीक्षण कर बदलने के निर्देश

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिला कार्यालय में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले के दूरस्थ वनांचल और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार और समय-सीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर जनदर्शन

जनदर्शन में नकिया पंचायत के पहाड़ी कोरवा समुदाय के ग्रामीणों ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन वितरण में लापरवाही की शिकायत दर्ज कराई। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खाद्य अधिकारी को तत्काल जांच कराने और दो दिवस के भीतर सभी हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से समय पर राशन वितरण हो, इसके लिए खाद्य निरीक्षक नियमित रूप से फील्ड मॉनिटरिंग करें और शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

कलेक्टर जनदर्शनकरतला तहसील के ग्राम भंवरखोल निवासी भारती ने आवेदन देकर बताया कि उनके पिता श्यामलाल कंवर के नाम से स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि आवेदन के दौरान खाता क्रमांक की त्रुटि के कारण किसी अन्य व्यक्ति के खाते में स्थानांतरित हो गई है। इस पर कलेक्टर दुदावत ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को प्रकरण की तत्काल जांच कर हितग्राही को राशि वापस दिलाने के निर्देश दिए। कुकरीचोली गांव के ग्रामीणों ने जनदर्शन में क्षतिग्रस्त विद्युत पोल को लेकर शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों ने बताया कि पोल क्षतिग्रस्त होने से विद्युत तार अत्यधिक झुक गए हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को तत्काल स्थल निरीक्षण कर शीघ्र पोल बदलने और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

112 आवेदन प्राप्त हुए

जनदर्शन में सीमांकन, बटांकन, सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर आर्थिक सहायता, आरबीसी 6-4 के तहत राहत राशि, प्रधानमंत्री आवास योजना, अवैध कब्जा हटवाने, मुआवजा भुगतान, अधिक बिजली बिल की जांच सहित विभिन्न विषयों से जुड़े कुल 112 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर दुदावत ने सभी विभागीय अधिकारियों को संवेदनशीलता, पारदर्शिता और तत्परता के साथ मामलों का निराकरण करने के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, सीईओ जिला पंचायत दिनेश नाग, अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव सहित शिक्षा, कृषि, खाद्य, समाज कल्याण, श्रम, महिला एवं बाल विकास, आदिवासी विकास विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सुबह 10 बजे तक बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य, लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...