छात्राओं से कराई रंगाई-पुताई, वीडियो बनाकर किया वायरल, जांच के बाद महिला कर्मचारी निलंबित

      Date:

      रायगढ़ (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले के लैलूंगा विकासखंड स्थित कोड़ासिया प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं से रंगाई-पुताई कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए आदिवासी विकास शाखा द्वारा जांच के आदेश जारी किए गए।

          आदिवासी कन्या छात्रावास

          अधीक्षिका द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन की सत्यता की पुष्टि के लिए त्रि-सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया। समिति में क्षेत्र संयोजक धर्मेन्द्र सिंह बैस, क्षेत्र संयोजक धनेश्वरी सिदार और नोडल अधीक्षक उमेश पटेल को शामिल किया गया। समिति को 28 फरवरी को छात्रावास पहुंचकर स्थल निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित तिथि पर टीम ने छात्रावास पहुंचकर छात्राओं, सुरक्षा गार्ड और अन्य कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। जांच के दौरान सामने आया कि छात्रावास अधीक्षिका द्वारा रंगाई-पुताई के लिए मजदूर लगाए गए थे। कुछ स्थानों पर रंग अधूरा रह जाने पर संबंधित कर्मचारियों को कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद अधीक्षिका अपनी नियमित ड्यूटी के लिए स्कूल चली गई थीं। जांच में यह भी पाया गया कि इसी दौरान महिला कर्मचारी जेरेमिना केरकेट्टा छात्रावास में पहुंचीं और छात्राओं से रंगाई करने को कहा। साथ ही उनका वीडियो बनाकर बाद में वायरल कर दिया गया। समिति की रिपोर्ट में उल्लेख है कि उस समय छात्राओं के पास मोबाइल फोन नहीं थे।

          अधीक्षिका को बदनाम करने की कोशिश

          प्रतिवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित महिला कर्मचारी अक्सर अपने कार्य से अनुपस्थित रहती थीं और उनके विरुद्ध लापरवाही की शिकायतें थीं। अधीक्षिका से समन्वय ठीक नहीं होने के कारण उन्हें बदनाम करने की नीयत से वीडियो वायरल कराने की बात जांच में सामने आई है। जांच रिपोर्ट विभाग को सौंपे जाने के बाद सहायक आयुक्त ने महिला कर्मचारी जेरेमिना केरकेट्टा को निलंबित कर खरसिया जनपद में अटैच कर दिया है। क्षेत्र संयोजक धर्मेन्द्र सिंह बैस ने बताया कि समिति की अनुशंसा के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              होली समारोह में फिर बवाल : गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रों के दो गुटों में मारपीट

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में होली सेलिब्रेशन के...