बेल्जियम के सांसद ने कहा- पाकिस्तान आतंकवादी देश, इसे यूरोप में पूरी तरह बैन करो

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। नई दिल्ली में चल रहे ग्लोबल पैट्रियट्स मीट 2025 में हिस्सा लेने आए बेल्जियम की फ्लेमिश संसद के सदस्य और व्लाम्स बेलांग पार्टी के वरिष्ठ नेता फिलिप डेविंटर ने पाकिस्तान को खुलकर आतंकवादी देश करार दिया है। इसके साथ ही डेविंटर ने पूरे यूरोप में पाकिस्तान पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
          कार्यक्रम के दौरान फिलिप डेविंटर ने कहा हिक भारत और पश्चिमी देश एक ही खतरे का सामना कर रहे हैं। कट्टर इस्लामी आतंकवाद हमारा दुश्मन एक ही है। पाकिस्तान इन कट्टर जिहादी आंदोलनों और आतंकवादी गुटों को पैसों से, लॉजिस्टिक मदद से और हर तरह की सुविधाएं देकर समर्थन देता है। कुछ हफ्ते पहले दिल्ली में जो हमले हुए, वे इसका सबूत हैं। हमारे देश में भी यही होता है। इसलिए पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है और यूरोप को इसे पूरी तरह बैन कर देना चाहिए। फिलिप डेविंटर बेल्जियम की दक्षिणपंथी और फ्लेमिश राष्ट्रवादी पार्टी व्लाम्स बेलांग के प्रमुख नेता हैं।

          नई दिल्ली में ग्लोबल पैट्रियट्स का हो रहा आयोजन

          बता दें कि ग्लोबल पैट्रियट्स मीट 2025 का आयोजन दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में हो रहा है। इस सम्मेलन में दुनिया भर के राष्ट्रवादी दलों के नेता, विचारक और सांसद शामिल हुए हैं। इसका मकसद भारत के लंबे आतंकवाद-विरोधी संघर्ष और राष्ट्र प्रथम की नीति से दुनिया को सबक लेना है। डेविंटर ने सम्मेलन के उद्देश्य पर कहा इसका सबसे बड़ा मकसद है दुनिया भर की देशभक्त पार्टियों के बीच सहयोग बढ़ाना। भारत में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी इस क्षेत्र की सबसे बड़ी ताकत है। हम विचारों का आदान-प्रदान कर रहे हैं और सहयोग के नए रास्ते तलाश रहे हैं।

          पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर गिराया बम, 10 की मौत 4 घायल

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता का निधन

              बलौदाबाजार (AkhandBharatHNKP.Com)। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़...

              राज्यपाल रमेन डेका से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सौजन्य भेंट की

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में छत्तीसगढ़...