Friday, February 6, 2026

पाली महोत्सव की तैयारियों को लेकर जनप्रतिनिधियों की हुई बैठक

Date:

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र पाली में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय पाली महोत्सव-2026 की पूर्व तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई।

पाली महोत्सव-2026

पाली महोत्सव-2026

बैठक में कलेक्टर ने बताया कि महोत्सव को भव्य एवं गरिमामय रूप देने के लिए विभिन्न विभागों को मंच प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, विद्युत व्यवस्था एवं बैरिकेडिंग जैसी आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि महोत्सव के दौरान स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कलेक्टर ने जानकारी दी कि पाली महोत्सव में राष्ट्रीय, राज्य एवं स्थानीय स्तर के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके लिए कलाकारों से रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है तथा शीघ्र ही चयन प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। बैठक में नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्रीकांत कसेर सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

साइकिल मैराथन सहित होंगे विविध आयोजन

पाली महोत्सव के अंतर्गत इस वर्ष भी साइकिल मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों के लिए गेमिंग जोन, एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियों की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। महोत्सव के दौरान रेस्टोरेंट एवं व्यावसायिक स्टॉल लगाने के इच्छुक लोगों से संपर्क करने की बात कही गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने महोत्सव को और अधिक आकर्षक बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इनमें स्थानीय लोक कलाकारों को अधिक अवसर देने, पाली के शिव मंदिर परिसर को दीपों से सजाने, दीपोत्सव आयोजन, पाली मेले के दौरान कृषि मेले का आयोजन तथा महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए फ्लेक्स एवं बैनर लगाने जैसे सुझाव शामिल रहे।

पाली महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...