बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। बिलासपुर इन दिनों धर्मांतरण का हॉटस्पाट बना हुआ है। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बहाने भोज और प्रार्थना सभा कर धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने पास्टर का शपथ दिलाने हुए वीडियो भी बनाया है। जिसमे प्रार्थना में मौजूद लोगों को बपतिस्मा (ईसाई धर्म में प्रवेश का प्रतीक) लेने की शपथ दिला रहे हैं।
ताजा मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र के जोंधरा गांव का है। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के जोंधरा गांव में नए साल पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। इसमें लोगों को भोजन और स्वास्थ्य का प्रलोभन देकर बुलाया गया था। इस दौरान लोगों का धर्मांतरण भी कराया जा रहा था। ग्रामीणों को इसकी खबर लगने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले में संबंधित पास्टर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले में अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अपने घर में किया था आयोजन
ग्राम जोंधरा निवासी सुखनंदन लहरे ईसाई धर्म को मानता है। उस पर आरोप है कि पास्टर बनकर गांव के भोले-भाले लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने का प्रयास कर रहा था। न्यू ईयर पर वह अपने घर में भोज और प्रार्थना सभा आयोजित किया था, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरूष और युवाओं को बुलाया था।
सनातन संस्कृति को बचाने के लिए एकता जरूरी : अमर अग्रवाल

