पत्रकारों की कलम सबसे बड़ी ताकत : उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

      Date:

      • मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

      • तिलक भवन में स्थापित एल.ई.डी. प्रोजेक्टर, स्मार्ट टी.व्ही., साउण्ड सिस्टम व स्क्रीन स्थापना आदि कार्यो का हुआ लोकार्पण

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, सार्वजनिक उपक्रम व आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं, जो सच का आईना दिखाने का कार्य करते हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि निष्पक्षता, पारदर्शिता और निर्भीकता ही पत्रकारिता का मूलमंत्र होना चाहिए।

          मंत्री लखनलाल देवांगन

          मंत्री देवांगन कोरबा के तिलक भवन स्थित प्रेस क्लब में आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान वार्ड क्रमांक 35 में पत्रकार कॉलोनी के समीप एनटीपीसी के सीएसआर मद से 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाली बाउंड्रीवाल का वर्चुअल भूमिपूजन किया गया। साथ ही वार्ड क्रमांक 24 स्थित प्रेस क्लब में एलईडी प्रोजेक्टर, स्मार्ट टीवी, साउंड सिस्टम और स्क्रीन स्थापना कार्य का लोकार्पण भी उनके हाथों सम्पन्न हुआ। उन्होंने आगे कहा कि प्रेस क्लब कोरबा एक ऊर्जावान संस्था है, जो पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी याद किया कि उनके महापौर कार्यकाल में प्रेस क्लब का निर्माण हुआ था और आज भी नगर निगम द्वारा इसके विकास के लिए निरंतर सहयोग दिया जा रहा है।

          मंत्री लखनलाल देवांगन

          कार्यक्रम में महापौर संजूदेवी राजपूत ने कहा कि मंत्री देवांगन के प्रयासों से कोरबा के 67 वार्डों में विकास कार्यों के लिए लगातार धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। बीते दो वर्षों में विभिन्न योजनाओं के तहत करीब 1000 करोड़ रुपए के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल ने मंत्री को सहज, सरल और सज्जन व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में कोरबा में विकास को नई गति मिली है। उन्होंने बताया कि प्रेस क्लब परिसर में शौचालय निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की स्वीकृति भी मंत्री के प्रयासों से मिली है।

          https://dprcg.gov.in/post/1774961562/Raipur-Industries-Minister-Mr-Dewangan-Performs-Groundbreaking-Ceremony-for-Boundary-Wall-Construction-in-Tilak-Nagar

          इस अवसर पर प्रेस क्लब का स्थापना दिवस भी मनाया गया, जिसमें मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजूदेवी राजपूत ने वरिष्ठ पत्रकारों का शाल-श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम में शहर के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              इतवारी-शालीमार साप्ताहिक ट्रेन अब चलेगी नए समय पर

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ती...