अंडर-19 : वैभव सूर्यवंशी ने खेली 70 रनों की तूफानी पारी

      पहले मुकाबले में इंडिया ने आस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराया

      Date:

          ब्रिस्बेन (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को टीम इंडिया ने आसानी से 7 विकेट से अपने नाम किया था, वहीं इस यूथ वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला ब्रिस्बेन के इयान हीली ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय अंडर-19 टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी है, जिसमें उम्मीद के अनुसार टीम इंडिया के 14 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 70 रनों की तूफानी पारी देखने को मिली है, जिसमें उन्होंने कुल 11 चौके-छक्के लगाए।
          भारतीय अंडर-19 टीम की दूसरे यूथ वनडे मैच में शुरुआत बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार नहीं रही, जिसमें उन्होंने अपना पहला विकेट पारी की दूसरी गेंद पर कप्तान आयुष म्हात्रे के रूप में गंवा दिया। वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे विहान मल्होत्रा ने वैभव सूर्यवंशी का बखूबी साथ देते हुए शुरू में संभलकर बल्लेबाजी की। टीम इंडिया ने पहले 10 ओवर्स का खेल खत्म होने पर सिर्फ 39 रन बनाए थे। वैभव सूर्यवंशी ने यहां से स्कोर को तेजी के साथ आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संभालते हुए बड़े शॉट खेलना शुरू किया, जिसमें उन्होंने अपनी फिफ्टी सिर्फ 54 गेंदों में पूरी कर ली।

          पहले मैच में खेली थी 38 रनों की पारी

          इस यूथ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 38 रनों की पारी देखने को मिली थी, जिसमें उन्होंने शुरुआत तो काफी तेज की थी, लेकिन इसे बड़ी पारी में बदलने में कामयाब नहीं हो सके थे। वैभव के बल्ले से उनकी इस पारी के दौरान 7 चौके और एक छक्का देखने को मिला था। वहीं भारतीय अंडर-19 टीम ने 226 रनों के टारगेट को सिर्फ 3 विकेट के नुकसान पर 30.3 ओवर्स में हासिल कर लिया था।

          Rishabh Pant : क्रिकेटर ऋषभ पंत ने 12वीं के छात्रा की भरी फीस

           

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...