Friday, February 6, 2026

अयोध्या : राम मंदिर के शिखर पर पीएम मोदी व मोहन भागवत ने फहराया ध्वज

पहली मंजिल पर बने राम दरबार की पूजा की, योगी बोले- पीढिय़ों की प्रतीक्षा साकार हुई

Date:

अयोध्याअयोध्या (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने अयोध्या स्थित राम मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराया। इस दौरान पीएम मोदी ने रामलला के दर्शन किए और राम दरबार में पूजा-अर्चना भी की। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।
इसके साथ ही राम मंदिर संपूर्ण हो गया। इस दौरान पीएम मोदी भाव विभोर हो गए। धर्मध्वजा को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। इससे पहले, राम मंदिर में प्रधानमंत्री ने मोहन भागवत के साथ फस्र्ट फ्लोर पर बने रामदरबार में पहली बार पूजा और आरती की। रामलला के दर्शन किए। प्रधानमंत्री रामलला के लिए वस्त्र और चंवर लेकर पहुंचे थे। उन्होंने सप्त ऋषियों के भी दर्शन किए, भगवान शेषावतार लक्ष्मण की पूजा की और जलाशय भी देखा। इससे पहले मोदी ने साकेत कॉलेज से रामजन्मभूमि तक करीब डेढ़ किमी लंबा रोड शो किया। इस दौरान स्कूली छात्रों ने काफिले पर फूल बरसाए और जगह-जगह महिलाओं ने उनका स्वागत किया। शहर को 1000 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। मंदिर की 5-लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।

जी-20 शिखर सम्मेलन: इटली के प्रधानमंत्री से मिले पीएम मोदी

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...