Friday, February 6, 2026

सत्य साईं बाबा के शताब्दी समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी

Date:

नई दिल्ली (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश के दौरे पर हैं। पुट्टपर्थी में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने उनका स्वागत किया है। वहीं पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर स्वागत करते हुए सीएम चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुट्टपर्थी में भगवान सत्य साईं बाबा के शताब्दी समारोह में शामिल होने पर स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। मैं इस पवित्र स्थान की दिव्यता में डूबने और इस क्षेत्र व मानवता के लिए भगवान के अपार योगदान को याद करने के लिए उत्सुक हूं।
पुट्टपर्थी में श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में भाग लेने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अभिनंदन किया। इस दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु और जी किशन रेड्डी भी मौजूद थे। इस अवसर पर, पीएम मोदी ने सत्य साईं बाबा के जीवन, शिक्षाओं और चिरस्थायी विरासत को सम्मानित करते हुए एक स्मारक सिक्का और डाक टिकटों का एक सेट भी जारी किया। इसके बाद प्रधानमंत्री पुट्टपर्थी से तमिलनाडु के कोयंबटूर जाएंगे, जहां वे दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती : राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...