महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित राजघाट पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को नमन किया।

          राष्ट्रपिता महात्मा गांधीप्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर मेरा शत-शत नमन। पूज्य बापू का स्वदेशी पर बल विकसित और आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का आधारस्तंभ है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों को कर्तव्य पथ पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।

          सत्ता से बड़ी सत्य की शक्ति: राहुल गांधी

          राष्ट्रपिता महात्मा गांधी

          कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि राष्ट्रपिता ने देश को यह मूलमंत्र दिया कि सत्ता की ताकत से बड़ी सत्य की शक्ति होती है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार हैं, जिसे साम्राज्यवाद, नफरत की विचारधाराएं और अहंकारी सत्ता भी मिटा नहीं सकीं। राहुल गांधी ने लिखा, ‘हिंसा और भय से बड़ी अहिंसा और साहस की शक्ति है। यह सोच कभी समाप्त नहीं हो सकती, क्योंकि गांधी भारत की आत्मा में अमर हैं। उन्होंने बापू को उनके शहीदी दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

          Atal Bihari Vajpayee : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...