Friday, February 6, 2026

इथियोपियाई दौरा : पीएम मोदी बोले- दोस्ती, सद्भावना और भाईचारे का संदेश लेकर आया हूं

Date:

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इथियोपिया के दौरे पर हैं। पीएम मोदी का इथियोपिया पहुंचने पर प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने खुद स्वागत किया। बता दें कि यह पीएम मोदी की फेडरल डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ इथियोपिया की पहली यात्रा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इथियोपियाई संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि आज आपके सामने खड़ा होना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। शेरों की धरती इथियोपिया में आकर बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे यहां बहुत अपनापन महसूस हो रहा है क्योंकि मेरा गृह राज्य, भारत का गुजरात भी शेरों का घर है। इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान मिलना गौरव का पल है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं बल्कि सभी भारतीयों का सम्मान है। उन्होंने आगे कहा कि भारत का राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम और इथियोपिया का राष्ट्रगान दोनों हमारी जमीन को मां कहते हैं। वो हमें अपनी विरासत, संस्कृति, सुंदरता पर गर्व करने और मातृभूमि की रक्षा करने के लिए प्रेरित करते हैं। भारत और इथियोपिया में मौसम और भावना दोनों में गर्मजोशी है। मैं आपकी संसद आपके लोगों और आपकी लोकतांत्रिक यात्रा के लिए बहुत सम्मान के साथ आपके पास आया हूं। भारत के 1.4 अरब लोगों की ओर से मैं दोस्ती, सद्भावना और भाईचारे का संदेश लेकर आया हूं।

जॉर्डन में बोले प्रधानमंत्री मोदी- हमें व्यापारिक संबंधों को फिर से जीवित करना होगा

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...