पीएम स्वनिधि योजना पथ विक्रेताओं को आर्थिक मजबूती देने का सशक्त माध्यम : महापौर

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आयोजित पीएम स्वनिधि महोत्सव एवं लोक कल्याण मेला में महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना शहरी पथ विक्रेताओं, ठेला व्यवसायियों और लघु कारोबारियों को व्यवसाय के लिए आसान आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बन चुकी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा पथ विक्रेताओं के लिए सुविधायुक्त वेंडिंग जोन भी विकसित किए गए हैं और इस दिशा में लगातार कार्य जारी है।

          नगर पालिक निगम कोरबा

          महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत छोटे व्यापारियों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरबा में कई ऐसे उदाहरण हैं, जहां छोटे स्तर से व्यवसाय शुरू करने वाले लोग आज प्रतिष्ठित व्यापारी बन चुके हैं। उन्होंने व्यवसायियों से योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने की अपील की। कार्यक्रम में निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने बैंकों से अपील करते हुए कहा कि पीएम स्वनिधि योजना का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के लिए बैंक पूरी इच्छाशक्ति के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि छोटे और बड़े व्यवसायी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं तथा व्यवसाय बढ़ने से रोजगार और आत्मनिर्भरता दोनों को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, निगम अधिकारी, बैंक अधिकारी, कर्मचारी, शहरी पथ विक्रेता और लघु व्यवसायी उपस्थित रहे।

          प्रदेश में प्रथम स्थान पर कोरबा निगम

          नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और लक्ष्य प्राप्ति में नगर निगम कोरबा प्रदेश में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 तक मिले लक्ष्य का 85 प्रतिशत पूरा किया जा चुका है और आने वाले समय में निर्धारित लक्ष्य से भी आगे बढ़ने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पथ विक्रेताओं और असंगठित श्रमिकों को वित्तीय सहायता, डिजिटल सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से लगातार जोड़ा जा रहा है।

          योजना से मजबूत हो रहा आर्थिक ढांचा

          वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों के आर्थिक ढांचे को मजबूत कर रही है। वहीं पूर्व सभापति अशोक चावलानी ने हितग्राहियों से कहा कि योजना के तहत प्राप्त ऋण राशि का सही उपयोग कर वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएं और आत्मनिर्भर बनें।

          हितग्राहियों को दी गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी

          महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे पथ विक्रेताओं और नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना, पीएम मातृत्व वंदना योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान महापौर संजू देवी राजपूत सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने पीएम स्वनिधि योजना से लाभान्वित हितग्राहियों को सम्मानित किया।

          कोरबा के चौक-चौराहों की बढ़ी सुंदरता, ‘द बुल एंड द मेटाडोर’, ‘धर्मचक्र’ और ‘थॉट कॉर्नर’ का मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              23 जून को होगी कैबिनेट बैठक, मुख्यमंत्री करेंगे अध्यक्षता

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ सरकार की राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की...

              लोकभवन पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यपाल ने किया आत्मीय स्वागत

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)।  छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने गुरुवार...