Saturday, February 14, 2026

सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा प्रधानमंत्री ऑफिस, पीएम करेंगे उद्घाटन

Date:

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नए प्रधानमंत्री कार्यालय सेवा तीर्थ में औपचारिक रूप से स्थानांतरित होंगे। आज दोपहर में वे सेवा तीर्थ भवन परिसर के नाम का अनावरण करेंगे। इसके बाद शाम लगभग 6 बजे सेवा तीर्थ तथा कर्तव्य भवन-1 और कर्तव्य भवन-2 का उद्घाटन कर एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

सेवा तीर्थकर्तव्य भवन-1 और कर्तव्य भवन-2 में केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के नए कार्यालय स्थापित किए जाएंगे। फिलहाल प्रधानमंत्री कार्यालय और कई मंत्रालय नई दिल्ली स्थित नॉर्थ और साउथ ब्लॉक की ऐतिहासिक सेक्रेटेरिएट इमारतों से संचालित हो रहे हैं। लगभग 78 वर्षों से ये भवन देश की सत्ता का प्रमुख केंद्र रहे हैं। शुक्रवार को यहां सरकारी कामकाज का अंतिम दिन होगा। नए परिसर में स्थानांतरण से पहले प्रधानमंत्री मोदी साउथ ब्लॉक में केंद्रीय कैबिनेट की विशेष बैठक भी करेंगे जो शुक्रवार शाम 4 बजे निर्धारित है। यह ब्रिटिश कालीन सेक्रेटेरिएट भवन में होने वाली अंतिम कैबिनेट बैठक होगी।

1189 करोड़ की लागत से बना सेवा तीर्थ

करीब 1189 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सेवा तीर्थ का अर्थ है सेवा का स्थान। पहले इसका नाम एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव प्रस्तावित था, जिसे 2 दिसंबर 2025 को बदलकर सेवा तीर्थ कर दिया गया। नई दिल्ली के दारा शिकोह रोड स्थित इस परिसर का निर्माण लगभग 2.26 लाख वर्ग फीट (करीब 5 एकड़) क्षेत्र में किया गया है।

Share post:

Popular

More like this
Related

कटघोरा- अंबिकापुर हाइवे केंदई के पास भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत 5 घायल

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। मोरगा चौकी क्षेत्रांतर्गत बीती रात करीब 12...