नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत की चेतावनी, पुलिस हरकत में ,40 लोगो के खिलाफ एफआईआर , गिरफ्तारी जल्द

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राजधानी के मैग्नेटो मॉल में 24 दिसंबर को हुई तोड़फोड़ और विवाद की घटना पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सीधे तौर पर प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में कानून का राज खत्म हो चुका है और सत्ता के संरक्षण में ‘गुंडाराज’ फल-फूल रहा है। 24 घंटे में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग डॉ महंत ने की है, अगर ऐसा नहीं हुआ तो उन्होंने सड़क से लेकर सदन तक की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया । डॉ. महंत की चेतावनी के बाद पुलिस हरकत में आई और 40 लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

          नेता प्रतिपक्ष

          नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सोशल मीडिया के माध्यम से जारी अपने बयान में कहा कि क्रिसमस के मौके पर मॉल की सजावट को निशाना बनाना और वहां मौजूद आम नागरिकों व कर्मचारियों से उनकी जाति और धर्म पूछकर उन्हें आतंकित करना बेहद निंदनीय है। डॉ. महंत ने इस घटना को छत्तीसगढ़ की शांति और सौहार्दपूर्ण संस्कृति पर एक ‘बदनुमा दाग’ करार दिया है। उन्होंने कहा, “किसी से उसका धर्म पूछकर उसे डराना छत्तीसगढ़ की संस्कृति कभी नहीं रही। यह घटना साबित करती है कि असामाजिक तत्वों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे दिनदहाड़े लाठियां लेकर राजधानी के बीचों-बीच उत्पाद मचा रहे हैं।

          कांकेर धर्मांतरण के विरोध में आज छत्तीसगढ़ बंद

          प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल

          नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने  प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब उपद्रवी मॉल में घुसकर अराजकता फैला रहे थे, तब पुलिस और प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। ‘शांति का टापू’ कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में अब लोग अपने त्योहार भी सुरक्षित तरीके से नहीं मना पा रहे हैं।

          40 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, गिरफ्तारी जल्द- एसएसपी डॉ.सिंह

          नेता प्रतिपक्ष

          रायपुर के वीआईपी रोड स्थित मैग्नेटो मॉल में बुधवार को तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ तेलीबांधा पुलिस ने करीब 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों और मौके पर बने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि कुछ उपद्रवियों को चिह्नित कर लिया गया है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

          इस कारण बिगड़ा राज्य का माहौल

          छत्तीसगढ के कांकेर में हुई सामुदायिक हिंसा और कथित अवैध धर्मांतरण के विरोध में सर्व समाज और हिंदुत्ववादी संगठनों ने 24 दिसंबर को प्रदेशव्यापी बंद का आह्वान किया था। इस दौरान शहर के ज्यादातर बाजार बंद थे, लेकिन मैग्नेटो मॉल खुला हुआ था। मॉल के अंदर क्रिसमस और नए साल के जश्न   को लेकर विशेष सजावट की गई थी। बंद समर्थक जब मॉल पहुंचे, तो वे वहां  की गई सजावट को देखकर भड़क गए। प्रदर्शनकारियों ने न केवल वहां  तोड़फोड़ की, बल्कि क्रिसमस ट्री और अन्य सजावटी सामानों को नुकसान भी पहुंचाया। इस दौरान मॉल के कर्मचारियों के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार भी किया गया।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...