छत्तीसगढ : गौरव दिवस समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

      दो योजनाओं का किया शुभारंभ, डॉ. राजेंद्र प्रसाद के गोद लिए बसंत पंडो से मिलेंगी

      Date:

          सरगुजा (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा के पीजी कॉलेज मैदान में बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित गौरव दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने वैद्यों और देवस्थलों से जुड़ी योजनाओं का उद्घाटन किया। बता दें कि 8 महीने में दूसरी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंची हैं।
          बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर इन योजनाओं में पहली योजना परंपरागत उपचार करने वाले वैद्यों के लिए है। इसके अलावा राष्ट्रपति 70 साल पहले डॉ. राजेंद्र प्रसाद के गोद लिए गए बच्चे से भी मिलेंगी। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओरांव, राज्यमंत्री दुर्गा दास उइके और राज्यमंत्री तोखन साहू भी मौजूद थे। इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू विधानसभा के रजत जयंती कार्यक्रम के मौके पर रायपुर पहुंचीं थीं।

          राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ को किया सम्मानित

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related