Monday, October 27, 2025

छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति मुर्मू का सघन कार्यक्रम, जानें मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

Date:

रायपुर: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को रायपुर और भिलाई में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे के चलते रायपुर और दुर्ग जिले में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिनमें एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी और सौ से अधिक वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहेंगे। इसके साथ ही कई जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है और आईजी, डीआईजी, एडिशनल एसपी सहित 100 से अधिक अधिकारी भी सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

26 अक्टूबर 2024 (दूसरा दिन)

सुबह 9 बजे: सुबह 9 बजे जगन्नाथ मंदिर राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू दर्शन करेंगीं.
सुबह 10 बजे: रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए प्रस्थान.
सुबह 11 बजे: IIT भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी.
दोपहर 1:30 बजे: भिलाई से वापस रायपुर स्थित राजभवन लौटेंगी.
दोपहर 3:30 बजे: पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी.
शाम 5 बजे: दीक्षांत समारोह के बाद दिल्ली के लिए रायपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगी.

दौरे का पहला दिन

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने दौरे के पहले दिन यानी 25 अक्टूबर को रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सीधे एम्स के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शिरकत की। इसके बाद राजभवन में विश्राम करते हुए दोपहर में NIT रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। शाम को वे नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासियों से भी मिलीं और रात को राजभवन में रात्रि विश्राम किया।

 

Share post:

Popular

More like this
Related

पंचतत्व में विलीन हुए एक्टर सतीश शाह

मुंबई (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। बॉलीवुड के सीनियर एक्टर सतीश शाह...

सरकार बनी तो वक्फ कानून को कूड़ेदान में फेंक देंगे : तेजस्वी

पटना (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच विपक्षी...

Cyclone Montha : तेजी से आगे बढ़ रहा मोंथा चक्रवात

नई दिल्ली (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। आंध्र प्रदेश सरकार ने मोंथा...

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच कराया समझौता : ट्रम्प

कुआलालंपुर (एजेंसी)(AKHANDBHARATHNKP.COM)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रविवार सुबह मलेशिया...