Friday, February 27, 2026

मुख्यमंत्री से प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, रंगोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किया आमंत्रित

Date:

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू सहित पत्रकार सौरभ सिंह परिहार शामिल थे।

https://dprcg.gov.in/post/1772110650/Raipur-Press-Club-delegation-pays-courtesy-call-on-Chief-Minister-Shri-Vishnudev-Sai

प्रतिनिधिमंडल ने प्रेस क्लब द्वारा आयोजित किए जाने वाले रंगोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को औपचारिक आमंत्रण दिया। साथ ही पत्रकार हित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए सकारात्मक पहल की अपेक्षा व्यक्त की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा सभी विषयों पर समुचित पहल करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास तथा मीडिया प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आंध्र प्रदेश सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Share post:

Popular

More like this
Related

पत्रकार से मारपीट, 3 के खिलाफ एफआईआर

सरगुजा (AkhandBharatHNKP.Com)। अंबिकापुर में प्राइवेट लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल के...