डीजीपी – आईजी कांफ्रेंस : प्रधानमंत्री मोदी व अजीत डोभाल आज आएंगे रायपुर

      सम्मेलन में पहली बार एसपी रैंक अफसरों के लिए भी सीटें

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। नवा रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक डीजीपी – आईजी कांफ्रेंस शुरू हो रही है। इस कार्यक्रम में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अजीत डोभाल आज रायपुर पहुंचेगे। इसमें शामिल होने के लिए तेलंगाना के डीजी और एनआईए के डीजी पहले ही रायपुर पहुंच चुके हैं। पहले दिन कॉन्फ्रेंस में दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक लगातार बैठकें चलेंगी। इन बैठकों में देश की आंतरिक सुरक्षा, खुफिया तंत्र और भविष्य की रणनीतियों पर उच्चस्तरीय चर्चा की जाएगी। बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहले ही गुरुवार रात रायपुर पहुंचे थे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। देशभर से लगभग 600 अधिकारी और वीआईपी इस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे।

          सुरक्षित भारत निर्माण का तैयार होगा रोडमैप

          विकसित भारत सुरक्षा आयाम थीम पर सम्मेलन आयोजित होगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। आंतरिक सुरक्षा, महिला सुरक्षा, पुलिस व्यवस्था के विषयों पर मंथन किया जाएगा। सम्मेलन का उद्देश्य अब तक प्रमुख पुलिस चुनौतियों से निपटने में हुई प्रगति की समीक्षा करना है। साथ ही विकसित भारत के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप सुरक्षित भारत के निर्माण के लिए एक दूरदर्शी रोडमैप की रूपरेखा तैयार करना है। देशभर के अफसर भी पहुंचे कॉन्फ्रेंस में प्रजेंटेशन देंगे।

          विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक देंगे प्रधानमंत्री

          28 से 30 नवंबर तक भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर में आयोजित सम्मेलन का उद्देश्य अब तक प्रमुख पुलिस चुनौतियों से निपटने में हुई प्रगति की समीक्षा करना और विकसित भारत के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप सुरक्षित भारत के निर्माण के लिए एक दूरदर्शी रोडमैप की रूपरेखा तैयार करना है। विकसित भारत सुरक्षा आयाम विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद निरोध, आपदा प्रबंधन, महिला सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था में फोरेंसिक विज्ञान एवं एआई के उपयोग जैसे प्रमुख सुरक्षा मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी. प्रधानमंत्री विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे।

          अयोध्या : राम मंदिर के शिखर पर पीएम मोदी व मोहन भागवत ने फहराया ध्वज

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...