आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के संबोधन के विषय के बारे में कयास लगाया जा रहा है कि वे जीएसटी के रिफॉर्म पर बात कर सकते हैं। बता दें कि, देश में कल से जीएसटी 2.0 की नई दरें लागू होंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घोषणा की थी कि जीएसटी सुधार दिवाली तक लागू कर दिए जाएंगे।

          नवरात्रि की पूर्व संध्या पर पीएम का संबोधन

          हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के विषय पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। उनका यह संबोधन नवरात्रि की पूर्व संध्या पर होगा, जिस दिन से जीएसटी दरों में कटौती लागू होगी और बड़ी संख्या में उत्पादों की कीमतों में कमी आने की संभावना है। बता दें कि पीएम मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से अपने संबोधन के दौरान जीएसटी रिफॉर्म की बात कही थी। जिसके बाद जीएसटी काउंसिल की बैठक में जीएसटी की दो दरें (12 और 28 फीसदी) को हटाने का फैसला किया गया।

          कल अरुणाचल-त्रिपुरा दौरे पर जाएंगे

          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा का दौरा करेंगे। वे ईटानगर में 5100 करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वे त्रिपुरा जाएंगे और गोमती जिले में रीडेवलप त्रिपुरेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और उसका उद्घाटन करेंगे। 51 शक्तिपीठों में से एक इस मंदिर को 52 करोड़ की लागत से पूर्वोत्तर राज्य में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रीडेवलप किया गया है।

          चिप हो या शिप हमें खुद बनाने होंगे : प्रधानमंत्री मोदी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...