प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-I का प्रधानमंत्री ने किया अनावरण

      300 किलो तक के सैटेलाइट अंतरिक्ष में ले जाएगा, अगले साल लॉन्चिंग

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के पहले प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-I का अनावरण किया। इस रॉकेट की ऊंचाई 7 मंजिल बिल्डिंग के बराबर है। रॉकेट को प्राइवेट स्पेस कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने बनाया है। इस रॉकेट को 2026 में लॉन्च किया जाएगा। यह अपने साथ 300 किग्रा सैटेलाइट ले जाने में सक्षम है।

          विक्रम-I प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रॉकेट के अलावा कंपनी के नए इनफिनिटी कैंपस का भी इनॉगरेशन किया। इस कैंपस में कई लॉन्च व्हीकल के डिजाइन, डेवलपमेंट, इंटीग्रेशन और टेस्टिंग का काम किया जाएगा। कैंपस तेलंगाना के हैदराबाद में बना है। कंपनी का हेड ऑफिस भी यहीं है। स्काईरूट एयरोस्पेस कंपनी की स्थापना पवन चंदना और भरत ढाका ने 2018 में की थी। यह दोनों IIT पासआउट हैं और ISRO के पूर्व साइंटिस्ट रह चुके हैं। इनका कंपटीशन अमेरिकी बिजनेसमैन इलॉन मस्क से है।

          इनफिनिटी कैंपस की खासियत

          स्काईरूट का यह अत्याधुनिक इनफिनिटी कैंपस नवाचार और विनिर्माण का एक केंद्र बनेगा। केंद्र लगभग 200,000 वर्ग फुट के विशाल कार्यक्षेत्र में फैला हुआ है। इसे बहु-प्रक्षेपण वाहनों के डिजाइन, विकास, एकीकरण और परीक्षण के लिए तैयार किया गया है। इस सुविधा में प्रति माह एक कक्षीय रॉकेट बनाने की क्षमता होगी, जो भारत की वाणिज्यिक अंतरिक्ष आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण होगी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...