10 साल बाद रायपुर में आईपीएल का धमाका : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु खेलेंगी दो मैच

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। 28 मार्च से आईपीएल 2026 की शुरुआत होने जा रही है और इस बार रायपुर को 10 साल बाद फ्रेंचाइजी मैचों की मेजबानी मिली है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रायपुर में दो मुकाबले खेलेंगी। राज्य क्रिकेट संघ को सीधे बड़ी कमाई नहीं होगी।

          आईपीएल 2026

          अधिकारियों के मुताबिक संघ को केवल बीसीसीआई से प्रति मैच होस्टिंग फीस मिलती है। टिकट बिक्री और कमर्शियल कमाई पूरी तरह फ्रेंचाइजी के पास जाती है। रायपुर में दो मैचों के लिए संघ को अनुमानित 1.2 करोड़ रुपए की होस्टिंग फीस मिलेगी, जिसका बड़ा हिस्सा ग्राउंड मेंटेनेंस, सिक्योरिटी, स्टाफ और लॉजिस्टिक्स पर खर्च होगा।

          शहर की अर्थव्यवस्था को बड़ा फायदा

          हालांकि, आईपीएल मैचों से रायपुर की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ेगा। टीम, ब्रॉडकास्ट क्रू, स्पॉन्सर और फैंस के आने से होटल, रेस्टोरेंट, ट्रांसपोर्ट और इवेंट कंपनियों की मांग बढ़ेगी। अनुमान के मुताबिक शहर में 7 से 11 करोड़ रुपए का कारोबार होने की संभावना है।

          खेल विभाग को देने होंगे 30 लाख

          क्रिकेट संघ और खेल विभाग के बीच एमओयू के तहत संघ हर साल खजाने में 1.5 करोड़ रुपए जमा करेगा। आईपीएल मैच के लिए खेल विभाग को 30 लाख रुपए और अंतरराष्ट्रीय मैच होने पर 20 लाख रुपए दिए जाएंगे।

          आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी, 28 मार्च को आरसीबी व हैदराबाद के बीच होगा ओपनिंग मैच

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related