Friday, February 6, 2026

नई मॉडल की स्मार्ट सिटी, लेकिन पीने का पानी नहीं : राहुल

Date:

  • राहुल गांधी इंदौर पहुंचे, दूषित पानी से पीडि़त परिवारों से की मुलाकात

इंदौर (एजेंसी)। दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर सियासत गरमाती दिख रही है। शनिवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर पहुंचे और सबसे पहले बॉम्बे हॉस्पिटल में उन मरीजों व परिजनों से मिले, जिन्हें दूषित पानी पीने से नुकसान हुआ।

राहुल गांधीमृतकों के परिजनों से मिलने के बाद राहुल ने कहा कि ये नई मॉडल की स्मार्ट सिटी है, लेकिन पीने का पानी नहीं है। परिवार पानी पीने के बाद बीमार हुए। सरकार अपनी जिम्मेदारी निभा नहीं रही। उन्होंने प्रशासन और सरकार की कार्यप्रणाली पर सीधे सवाल उठाए। राहुल गांधी ने भागीरथपुरा में गीता बाई और जीवनलाल के परिवार से भी मुलाकात की और उन्हें चेक दिए। इसके बाद संस्कार गार्डन में अन्य प्रभावित परिजनों से मुलाकात की और सभी को मुआवजे के चेक प्रदान किए। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और अजय सिंह भी मौजूद थे।

बेहतर इलाज व मुआवजा की मांग

दौरे के बाद राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बीजेपी की डबल इंजन सरकार पर हमला बोलते हुए स्मार्ट सिटी मॉडल की आलोचना की। उन्होंने पानी, हवा, दवा और जमीन में जहर फैलने का आरोप लगाते हुए पीडि़तों को बेहतर इलाज और मुआवजा देने की मांग की।

राहुल गांधी का आरोप, विपक्षी नेताओं को विदेशी गणमान्यों से मिलने नहीं देती सरकार

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...