रायपुर. रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा पर भरोसा जताते हुए मैदान में उतारा है. इस मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आकाश युवा चेहरा है. युवा जोश है. पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे. लोगों के बीच जाएंगे. जो नाराज हैं उनसे भी बात करेंगे. सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा को रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी घोषित किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, सभी कार्यकर्ता जुटकर इस लड़ाई को लड़ेंगे और कांग्रेस को विजयी बनाएंगे.

रायपुर दक्षिण उपचुनाव : कांग्रेस ने आकाश शर्मा को मैदान में उतारा, PCC चीफ बैज बोले – सभी मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे
Popular
More like thisRelated
संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड
अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...
खल्लारी मंदिर में रोपवे टूटने से महिला की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल, सीएम बोले- दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
महासमुंद (AkhandBharatHNKP.Com)। महासमुंद जिले के प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर में...
एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त
सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...
धुरंधर -2 का तूफान : दुनियाभर में कमाए 5 सौ करोड़, पुष्पा-2 को छोड़ा पीछे
मुंबई (एजेंसी)। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने...
