कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दर्री-जमनीपाली ने नई कार्यकारिणी की घोषणा कर संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया है। यह सूची पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद ज्योत्सना महंत तथा जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर के मार्गदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी से अनुमोदन के बाद ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी द्वारा जारी की गई।
ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने बताया कि नई कार्यकारिणी में अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मंडल, वार्ड और बूथ स्तर की समितियों का भी गठन किया जाएगा। घोषित कार्यकारिणी में बैजनाथ अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर शशि साहू, संतोष ठाकुर, देवीदयाल तिवारी, सरस्वती कंवर, विनीत एक्का और मनीष सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महामंत्री पद पर अंतराम प्रजापति, आशीष (इंदिरा नगर), ज्योति साहू, रामस्वरूप चौधरी, अनिल यादव, सत्येंद्र ठाकुर, सीमा कुर्रे और इशरत खान को स्थान दिया गया है।
सचिव पद पर सफीक खान, तारा कंवर, ललिता गबेल, सुनीता निर्मलकर, कंचन राव, इंदिरा नवरंग, रोश कुमार, अशोक कंवर, होरीलाल भारिया और सुरेश राठौर को शामिल किया गया है। इसके अलावा सीमादास, जाकिर खान, पूरन चंद्रा, कुशल साहू, सूर्यभवन पाल भारिया और भोला यादव को भी कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। नव नियुक्त कोषाध्यक्ष बैजनाथ अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारियों ने कहा कि वे प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश तथा ब्लॉक अध्यक्ष के मार्गदर्शन में संगठन को सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

