भाजपा विधायक ने जिला पंचायत सीईओ से कहा सरकार की धनिया बो रहे हो

      Date:

          गरियाबंद (एजेंसी)। राजिम कुंभ में कलाकारों के खाने- पीने की अव्यवस्था को लेकर भाजपा विधायक रोहित साहू ने जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर को कड़ी फटकर लगाई। विधायक ने कहा कि सरकार की इमेज की धनिया बो रहे हैं। बेइज्जती हो रही है।

          अव्यवस्थाजानकारी के अनुसार यह पूरा मामला राजिम कुंभ में परफॉर्म करने आए कलाकारों के खाने और पीने के पानी की व्यवस्था से जुड़ा था। विधायक रोहित साहू ने आयोजन में लापरवाही को गंभीर मानते हुए जिला प्रशासन और इवेंट कंपनी को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अधिकारी हों या इवेंट कंपनी, सरकार की छवि धूमिल करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि पत्रकारों व आम नागरिकों ने इवेंट कंपनी पर मनमानी व अनावश्यक रोक-टोक और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया था। इन शिकायतों को लेकर विधायक रोहित साहू से मुलाकात की गई थी। जिसके बाद उन्होंने तत्काल जिला प्रशासन और इवेंट कंपनी को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद लगातार अव्यवस्था सामने आ रही थी।

          जानकारी के मुताबिक 8 फरवरी को प्रस्तुति देने आए कलाकारों को कार्यक्रम समाप्त होने के बाद करीब डेढ़ घंटे तक बैठाए रखा गया। उन्हें भोजन तक उपलब्ध नहीं कराया गया। कलाकारों के साथ हुए इस दुर्व्यवहार की जानकारी मिलते ही विधायक रोहित साहू तुरंत मौके पर पहुंचकर इवेंट कंपनी के प्रतिनिधि व जिला प्रशासन के अधिकारियों से सवाल- जवाब किया। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वे नाराज हो गए और सभी को कड़ी फटकार लगाई। विधायक ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प मेला आस्था, संस्कृति और प्रदेश की पहचान से जुड़ा आयोजन है। इसकी गरिमा से कोई भी खिलवाड़ नहीं कर सकता। श्रद्धालुओं, साधु-संतों और कलाकारों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

          कलाकारों का सम्मान सर्वोपरि

          कार्यक्रम के बाद विधायक रोहित साहू सभी कलाकारों को अपने साथ एक निजी रेस्टोरेंट ले गए और उन्हें भोजन कराया। उन्होंने कहा कि कलाकारों का सम्मान सर्वोपरि है। इस तरह की लापरवाही दोबारा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              असम के तैराकों ने राज्यपाल से की मुलाकात, 9 पदक जीतकर बने फर्स्ट रनर-अप

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026...

              सुकमा में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी

              सुकमा (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और...