Sunday, February 15, 2026

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: रजनीश सिंह बघेल बने अध्यक्ष

Date:

  • सचिव अनिल त्रिपाठी, उपाध्यक्ष गौतम खेत्रपाल व मांडवी भारद्वाज निर्वाचित

बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के 2026-2028 सत्र के लिए हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर एडवोकेट रजनीश सिंह बघेल ने जीत हासिल की है। उन्होंने सीनियर एडवोकेट राजीव श्रीवास्तव को 137 मतों के अंतर से पराजित किया। सचिव पद पर अनिल त्रिपाठी निर्वाचित हुए हैं। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गौतम खेत्रपाल और महिला उपाध्यक्ष पद पर मांडवी भारद्वाज ने विजय दर्ज की।

रजनीश सिंह बघेलगुरुवार को संपन्न हुए चुनाव में कुल 1418 पंजीकृत मतदाताओं में से 1213 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। इस प्रकार कुल मतदान 85.54 प्रतिशत रहा। चुनाव में 17 पदों के लिए 61 प्रत्याशी मैदान में थे। अध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक 7 उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की थी। शुक्रवार सुबह 11 बजे से मतगणना शुरू हुई और देर शाम तक सभी परिणाम घोषित कर दिए गए। परिणाम सामने आते ही अधिवक्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विजयी प्रत्याशियों ने ढोल-ताशों के साथ जश्न मनाया। अन्य पदों पर संयुक्त सचिव के रूप में विजय साहू, संयुक्त सचिव (महिला) आस्था शुक्ला, पुस्तकालय सचिव राहुल मिश्रा, खेल सचिव (पुरुष) अमन पांडेय तथा खेल सचिव (महिला) प्रज्ञा पांडेय निर्वाचित हुए।

ये बने कार्यकारिणी सदस्य

कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों पर अभिषेक पांडेय, त्रिवेणी शंकर साहू, आशुतोष मिश्रा, शरद मिश्रा और उज्ज्वल चौबे को सफलता मिली। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय तथा वकीलों की सुविधाओं के विस्तार के लिए कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Share post:

Popular

More like this
Related

नाबालिग से गैैंगरेप : दुर्ग सांसद के पूर्व पीए ने किया सरेंडर

दुर्ग-भिलाई (एजेंसी)। नाबालिग से गैंगरेप करने वाले दुर्ग सांसद...

सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अप्रैल तक

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर...