मुंबई (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा पत्नी लिन लैशराम के साथ अपनी शादी की दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर रणदीप ने एक पोस्ट शेयर किया और अपने फैंस को एक गुड न्यूज दे दी। एक्टर ने अपनी सेकेंड वेडिंग एनिवर्सरी पर बताया कि वह जल्दी ही पिता बनने वाले हैं। जी हां, रणदीप हुड्डा की पत्नी लिन लैशराम प्रेग्नेंट हैं और कपल ने खुद अपनी सेकेंड वेडिंग एनिवर्सरी पर इसका ऐलान किया है। रणदीप और लिन के इस पोस्ट ने उनके फैंस को भी खुश कर दिया है और कई ने कमेंट करते हुए उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है।
अभिनेता रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने अपनी दूसरी शादी की सालगिरह पर अपने पहले बच्चे की उम्मीद की घोषणा की है। प्रशंसकों और फॉलोअर्स के साथ यह खुशखबरी साझा करते हुए कपल ने अपने पोस्ट में लिखा प्यार, रोमांच के दो साल, और अब एक छोटा सा ब’चा आने वाला है। बता दें कि रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम 29 नवंबर, 2023 को मणिपुर के इम्फाल में एक पारंपरिक शादी समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे। इससे पहले तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप को बेहद प्राइवेट रखा था। अब शादी के 2 साल बाद कपल ने जैसे ही फैंस के साथ गुड न्यूज साझा की तो प्रशंसकों और इंडस्ट्री के सहयोगियों ने इस जोड़े को बधाई दी देना शुरू कर दिया है। कई ने कमेंट करते हुए रणदीप और लिन को प्रेग्नेंसी की बधाई दी है।
पति पर घरेलू हिंसा के आरोप के बाद छलका बॉलीवुड एक्ट्रेस का दर्द, बोली- मैं अकेली हूं

