कजिन की शादी में पहुंचे रणवीर व दीपिका, ओरी स्टाइल में दिए पोज

      Date:

          अभिनेता रणवीर सिंहमुंबई (एजेंसी)। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण गोवा में अपने कजिन की शादी में शामिल हुए। इस समारोह के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं और इंटरनेट पर लोग इस खूबसूरत जोड़ी पर फिदा हो रहे हैं। इस वीडियो क्लिप में वह दुल्हन के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं, जबकि रणवीर और दीपिका की झलकियों ने भी प्रशंसकों का ध्यान खींचा। शादी के लिए दोनों ने मैचिंग लाल रंग के आउटफिट पहने थे। रणवीर ने लाल रंग का कुर्ता पहना था, जबकि दीपिका ने उनके साथ प्रिंटेड लाल साड़ी पहनी थी, जिसके साथ पारंपरिक सोने के झुमके थे। आफ्टर-पार्टी के एक और वीडियो में रणवीर अपने परिवार के साथ अपनी आने वाली फिल्म धुरंधर के एक गाने पर डांस करते हुए दिखाई दिए।
          फिल्म धुरंधर की बात करें तो यह फिल्म आदित्य धर द्वारा निर्देशित है और 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। धुरंधर में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, संजय दत्त और कई अन्य कलाकार भी हैं। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को ए सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म कुल 3 घंटे 30 मिनट लंबी है और रणवीर के करियर की अब तक की सबसे लंबी फिल्म का खिताब भी हासिल कर चुकी है। इस एक्शन थ्रिलर में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन लीड रोल में हैं। फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर हैं, जो इससे पहले उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी फिल्म के निर्देशन से सुर्खियां बटोर चुके हैं। जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

          बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त पहुंचे महाकालेश्वर मंदिर

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...