Friday, February 6, 2026

Asia Cup 2025 : यशस्वी के नहीं चुने जाने पर भड़के रविचंद्रन अश्विन

जायसवाल टीम में नहीं, यह दुर्भाग्यपूर्ण, श्रेयस को मौके का इंतजार करना होगा : आगरकर

Date:

Asia Cup 2025

नई दिल्ली (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। एशिया कप 2025 Asia Cup 2025 के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान हो चुका है। शुभमन गिल की टी-20 टीम में वापसी हुई है, साथ ही में उन्हें एशिया कप   के लिए उपकप्तान भी बनाया गया है। वहीं यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर जैसे अनुभवी खिलाडिय़ों को टीम में जगह नहीं मिली। एशिया कप  स्क्वॉड में इन दोनों खिलाडिय़ों का नाम नहीं देखने के बाद भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन का गुस्सा फुट पड़ा है। वहीं भारतीय चयनकर्ता अजित आगरकर ने कहा- जायसवाल का भारतीय टीम में नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। 23 साल के मुंबई के इस युवा ओपनर को रिजर्व प्लेयर्स की सूची में रखा गया है। वह अय्यर और जायसवाल के नहीं चुने जाने पर दुखी हैं।
Asia Cup 2025 आर अश्विन ने कहा कि सेलेक्शन एक ऐसा काम है जिसमें कोई तो बाहर रहेगा ही। जब आप उनसे बात करते हैं तो उनके चेहरों की निराशा और दुख को महसूस कर सकते हैं। उम्मीद है कि किसी ने श्रेयस और जायसवाल से बात की होगी। अश्विन ने आगे कहा जब आपके पास तीसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में जायसवाल है तब आप वर्ल्ड कप विजेता टीम में से एक को हटाकर आप शुभमन गिल को लेकर आए। मैं शुभमन के लिए खुश हूं लेकिन श्रेयस और जायसवाल के लिए दुखी हूं। दोनों के साथ अच्छा नहीं हुआ। पूर्व स्पिनर ने आगे कहा कि अय्यर का रिकॉर्ड देखिए। वह टीम से बाहर हुआ लेकिन फिर चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार बल्लेबाजी की। उसने आपको टूर्नामेंट जीताकर दिया। अगर जवाब यह है कि शुभमन गिल भी शानदार फॉर्म में है तो श्रेयस अय्यर भी तो है। जायसवाल ने ओवल पर आखिरी मैच में कठिन पिच पर शानदार पारी खेली। इसका क्या जवाब होगा। अश्विन ने बाद में कहा कि श्रेयस की क्या गलती है। उसने केकेआर को आईपीएल जिताया,उसे ऑक्शन में भेज दिया गया। उसके बाद वह 2014 के बाद पहली बार पंजाब को फाइनल तक ले गए। उन्होंने अपने शॉर्ट बॉल की कमजोरी को दूर किया। कगिसो रबाडा और जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों पर आईपीएल में आसानी से रन बनाए। मैं उसके और जायसवाल के लिए बहुत दुखी हूं। बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट पर अगरकर ने कहा- बुमराह के लिए प्लांस में कोई बदलाव नहीं होगा। क्योंकि हम चाहते हैं कि बुमराह सभी बड़े मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहे। बुमराह वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के 5 में से 3 मैच ही खेल सके थे।

आईपीएल में शानदार फॉर्म में नजर आए थे अय्यर

 श्रेयस अय्यर की बात करें तो वह आईपीएल 2025 में शानदार लय में नजर आए थे। वहां उन्होंने 17 मैचों में 50.33 के औसत से 604 रन बनाए थे। उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही थी। इससे पहले अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की में जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा 243 रन बनाए थे।

Asia Cup 2025 : एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...