Friday, February 27, 2026

मातृ- शिशु अस्पताल में मरीज के परिजन से वसूली का वीडियो वायरल, दो नर्स निलंबित

Date:

बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। बिलासपुर के जिला अस्पताल परिसर स्थित मातृ-शिशु अस्पताल में डिलीवरी कराने आई एक महिला के परिजनों से कथित रूप से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। स्टाफ नर्सों पर वसूली के आरोप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने दो नर्सों को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है।

मातृ-शिशु अस्पताल

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो प्रसूति वार्ड का है। वीडियो में डिलीवरी के बाद महिला के परिजन नर्स को धन्यवाद देते नजर आते हैं। इस पर नर्स कथित तौर पर कहती सुनाई देती है कि धन्यवाद से काम नहीं चलेगा, एक मैं लूंगी और पांच इनको दे दो। परिजन 500 रुपये देने की बात कहते हैं, लेकिन नर्स 1000 रुपये से कम लेने से इनकार करती सुनाई देती है। बातचीत के दौरान यह भी कहा गया कि दवाई-पानी सहित सबके खुशी से एक मैं लूंगी, पांच उन लोगों को दे दो। वीडियो में नर्स यह कहते हुए भी सुनाई देती है कि सरकारी अस्पताल है भैया, यहां एक ग्लव्स भी नहीं है। यहां सब कुछ का पैसा लगता है। अगर नहीं है तो मत दीजिए मैं हाथ जोड़ती हूं, लेकिन एक से कम नहीं लूंगी। पीछे से एक अन्य महिला की आवाज भी आती है क्या हो गया भैया एक हजार मैडम को दे दो पांच सौ हम लोगों को।

एडमिशन फॉर्म के नाम पर भी पैसे मांगने का आरोप

मामले में यह भी आरोप है कि उसी परिवार से एडमिशन फॉर्म भरने के नाम पर 100 रुपये की मांग की गई। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक अन्य वीडियो में भी इस तरह की मांग का जिक्र किया गया था। स्वास्थ्य विभाग की प्रारंभिक कार्रवाई में इस बिंदु का भी उल्लेख किया गया है।

Share post:

Popular

More like this
Related