government job : राजस्थान पुलिस विभाग में 1015 पदों पर भर्ती

      लास्ट डेट 8 सितंबर तक

      Date:

          जयपुर (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी RPSC ने पुलिस सब इंस्पेक्टर सहित अन्य 1,015 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 8 सितंबर तय की गई है। उम्मीदवार वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।

          वैकेंसी डिटेल्स

          इस भर्ती के तहत सब-इंस्पेक्टर समेत अन्य के कुल 1,015 पद भरे जाने हैं।

          • सब-इंस्पेक्टर (AP): 896 पद
          • सब-इंस्पेक्टर (AP) सहरिया: 4 पद
          • सब-इंस्पेक्टर (AP) अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के लिए: 25 पद
          • सब-इंस्पेक्टर (IB): 26 पद
          • प्लाटून कमांडर (RAC): 64 पद

          एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

          • इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

          एज लिमिट 

          • अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 20 से 25 साल के बीच होनी चाहिए।
          • OBC कैटेगरी को अधिकतम उम्र सीमा में 3 साल की छूट दी जाएगी।
          • वहीं, SC और ST को 5 साल की छूट मिलेगी।

          सैलरी स्ट्रक्चर 

          • सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को पे मैट्रिक्स लेवल 11 के तहत वेतन मिलेगा, जिसमें ग्रेड पे 4200 रुपए शामिल है।

          एप्लिकेशन फीस 

          • जनरल, OBC (क्रीमी लेयर): 600 रुपए
          • SC, ST, EWS, सहरिया, दिव्यांग और OBC (नॉन क्रीमी लेयर): 400 रुपए

          सिलेक्शन प्रोसेस: चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी-

          • रिटन एग्जाम
          • फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
          • इंटरव्यू

          हर फेज के परफॉरमेंस के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी।

          ऐसे करें अप्लाई

          • RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
          • होम पेज पर मौजूद अप्लाई टैब पर क्लिक करें।
          • अब मेल ID, फोन नंबर आदि डिटेल दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
          • आवेदन फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
          • एप्लिकेशन फीस जमा करें और सब्मिट करें।

          government job : राजस्थान में एग्रीकल्चर टीचर के 500 पदों पर भर्ती

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...