नई दिल्ली (एजेंसी)। राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग यानी RSSB की ओर से एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के 1,100 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 जनवरी, 2026 से शुरू होगी और 11 फरवरी, 2026 तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा, फॉर्म में करेक्शन करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
- कैंडिडेट के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से BSc (एग्रीकल्चर) या BSc (हॉर्टिकल्चर) ऑनर्स की डिग्री होनी चाहिए।
एज लिमिट
- 18 से 40 साल उम्र के कैंडिडेट्स इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- SC, ST और OBC वर्ग के कैंडिडेट्स को 5 साल की छूट दी जाएगी।
- वहीं, सामान्य वर्ग की महिलाओं को 5 साल की छूट मिलेगी।
- एससी और एसटी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
एप्लिकेशन फीस
- जनरल कैटेगरी के लिए 600 रुपए।
- ओबीसी, एससी, एसटी, EWS और दिव्यांगों के लिए 400 रुपए।
सैलरी स्ट्रक्चर
- सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को पे मैट्रिक्स लेवल 5 के अनुसार सैलरी दी जाएगी।
ऐसे करें अप्लाई
- ऑनलाइन पोर्टल rssb.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से लॉग इन करें।
- इसके बाद Citizen Apps (G2C) में Recruitment Portal चुनें।
- Apply Now पर क्लिक करें।
- उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा।
- इसके बाद कैंडिडेट्स अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के अंतर्गत कई पदों पर शुरू हुए आवेदन, भर्ती डिटेल यहां से करें चेक

