SSC जीडी कॉन्स्टेबल के 25,487 पदों पर निकली भर्ती

      10वीं पास को मौका, सैलरी 69 हजार से ज्यादा

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और एसएसएफ में कॉन्स्टेबल जीडी और असम राइफल्स परीक्षा, 2026 में राइफलमैन (GD) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। SSF की भर्ती पूरे भारत से होगी, जबकि बाकी CAPFs में राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के हिसाब से पद भरे जाएंगे.

          वैकेंसी डिटेल्स

          फोर्स का नाममेल पोस्टफीमेल पोस्टकुल पोस्ट
          बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF)52492616
          सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF)13,1351,46014,595
          सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फोर्स (CRPF)5,3661245,490
          सशस्त्र सीमा बल (SSB)1,76401,764
          इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP)1,0991941,293
          असम राइफल्स (AR)1,5561501,706
          सचिवालय सुरक्षा बल (SSF)23023
          कुल23,4672,02025,487

          एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

          • 10वीं पास

          शारीरिक योग्यता 

          हाइट

          • पुरुष : 170 सेमी
          • महिला : 157 सेमी
          • सीना :
          • पुरुष : 80 सेमी जिसमें 5 सेमी का अतिरिक्त फुलाव भी हो।

          दौड़ 

          • पुरुष : 5 किमी दौड़ 24 मिनट में पूरी करनी होगी।
          • महिला : 1.6 किमी की दौड़ 8 मिनट में पूरी करनी होगी।

          एज लिमिट 

          • उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2026 तक 18-23 वर्ष होनी चाहिए।
          • 2 जनवरी, 2003 से पहले और 1 जनवरी, 2008 के बाद पैदा हुए उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते हैं।
          • एससी, एसटी : 5 साल की छूट
          • ओबीसी : 3 साल की छूट
          • एक्स सर्विसमैन : 3 साल की छूट

          सैलरी 

          • लेवल – 3 के अनुसार, 21,700 – 69,100 रुपए प्रतिमाह

          फीस 

          • जनरल : 100 रुपए
          • महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एक्स सर्विसमैन : नि:शुल्क

          सिलेक्शन प्रोसेस 

          • कंप्यूटर आधारित टेस्ट
          • शारीरिक परीक्षण
          • चिकित्सा परीक्षा
          • दस्तावेज सत्यापन

          एग्जाम पैटर्न 

          • क्वेश्चन पैटर्न : एमसीक्यू
          • ड्यूरेशन : 60 मिनट
          • नेगेटिव मार्किंग : 0.25 मार्क्स
          • लैंग्वेज : हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं।
          सब्जेक्टप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंक
          जनरल इंटेलिसजेंस एंड रीजनिंग2040
          जनरल नॉलेज एंड जनरल अवेयरनेस2040
          एलिमेंट्री मैथ्स2040
          इंग्लिश/हिंदी2040
          टोटल80160

          जरूरी डॉक्यूमेंट्स 

          • 10वीं की मार्कशीट।
          • उम्मीदवार का आधार कार्ड।
          • जाति प्रमाण पत्र।
          • मूल निवास प्रमाण पत्र।
          • मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी।
          • पासपोर्ट साइज फोटो पर सिग्नेचर।

          ऐसे करें आवेदन 

          • कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
          • वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
          • अपने क्रेडेंशियल्स का यूज करके लॉग इन करें।
          • कॉन्स्टेबल (जीडी) परीक्षा 2026 आवेदन लिंक खोलें।
          • अपना स्कैन किया हुआ सिग्नेचर अपलोड करें।
          • फीस का भुगतान करें।
          • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

          SSC दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...