असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 390 पदों पर निकली भर्ती

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 12 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। फॉर्म में करेक्शन के लिए 100 रुपए देना होंगे।

          कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स

          पद का नामपदों की संख्या
          जनरल (यूआर)140
          ईडब्ल्यूएस50
          जनरल (डब्ल्यूएफएफ)05
          एससी (यूआर)77
          एससी (आईआरडीपी)15
          एससी (डब्ल्यूएफएफ)03
          एसटी (यूआर)15
          एसटी (आईआरडीपी)05
          ओबीसी (यूआर)63
          ओबीसी (आईआरडीपी)15
          ओबीसी (डब्ल्यूएफएफ)02
          कुल पदों की संख्या390

          एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

          • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कॉलेज/संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ बीएससी नर्सिंग की डिग्री।
          • या GNM (ए ग्रेड नर्सिंग डिप्लोमा) न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पूरा किया हो।
          • केवल महिलाएं ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं।
          • हिमाचल प्रदेश का बोनाफाइड यानी आधिकारिक निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
          • कैंडिडेट्स हिमाचल प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में रजिस्टर्ड हो।

          एज लिमिट

          • न्यूनतम : 21 साल
          • अधिकतम : 45 साल
          • हिमाचल प्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी, ा वर्ग (OBC), दिव्यांगजन तथा सरकारी कर्मचारियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट प्रदान की जाएगी।

          फीस

          • सभी वर्ग के लिए 800 रुपए

          सैलरी

          • 25,000 रुपए प्रतिमाह (5 साल की अवधि तक)

          सिलेक्शन प्रोसेस 

          • कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट
          • लिखित परीक्षा के जरिए स्क्रीनिंग
          • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

          ऐसे करें आवेदन

          • ऑफिशियल वेबसाइट www.hprca.hp.gov.in पर जाएं।
          • रिक्रूटमेंट सेक्शन पर जाएं और HPRCA पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।
          • अपना यूजरनेम और पासवर्ड बनाने के लिए “साइन अप” पर क्लिक करें।
          • वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
          • HPRCA पोर्टल hprca.hp.gov.in पर जाएं। “अप्लाई ऑनलाइन ” पर क्लिक करें।
          • ड्रॉपडाउन लिस्ट से अपना पसंदीदा एग्जाम डिस्ट्रिक्ट चुनें।
          • आपका एप्लिकेशन फॉर्म आपकी प्रोफाइल जानकारी का इस्तेमाल करके ऑटो-फिल हो जाएगा।
          • अवेलेबल ऑनलाइन पेमेंट ऑप्शंस से पेमेंट करें।
          • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              महावीर जयंती पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जैन धर्म के...