Government Job : स्कूल लेक्चरर के 500 पदों पर निकली भर्तीं, ऑनलाइन होंगे आवेदन

      Date:

          अजमेर (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। Government Job राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए एग्रीकल्चर लेक्चरर (स्कूल शिक्षा) के 500 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 सितंबर से 3 अक्टूबर 2025 की रात 12 बजे तक किए जा सकेंगे।
          ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा की तारीख, स्थान के बारे में बाद में सूचित कर दिया जाएगा। पदों की कैटेगरी जल्द जारी होगी। शैक्षणिक योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचनाएं आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

          आयु सीमा

          कैंडिडेट्स की आयु एक जनवरी 2026 को न्यूनतम 21 साल, अधिकतम 40 साल से कम होनी चाहिए। आयोग की ओर से पूर्व में साल 2022 में भर्ती निकाली गई थी। उसके बाद कोई भर्ती नहीं निकाली। ऐसे में दो साल की अतिरिक्त छूट दी गई है। आयु सीमा में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग /आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष को अधिकतम आयु में 5 साल, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला को अधिकतम आयु में 10 साल और सामान्य (अनारक्षित) वर्ग की महिला को भी पांच साल की छूट मिलेगी। जबकि विधवा परित्यक्ता महिला के लिए अधिकतम आयु सीमा नहीं रखी है।

          Government Job : ISRO में 96 पदों पर निकली भर्ती

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...