पुलिस में SI सहित 537 पदों पर भर्ती, सैलरी 1.12 लाख तक

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की भर्ती निकली है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने 537 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस भरने की आखिरी तारीख 19 जनवरी 2025 तय की गई है।

          पोस्ट वाइस वैकेंसी डिटेल्स 

          पद का नामपदों की संख्या
          पुलिस सब इंस्पेक्टर112
          असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ऑफ पुलिस (क्लर्क)311
          असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ऑफ पुलिस (अकाउंट्स)114

          कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स 

          पद का नामपदों की संख्या
          जनरल49
          ईडब्ल्यूएस10
          ओबीसी29
          एससी23
          एसटी1

          एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

          • यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर (गोपनीय):
          • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट या समकक्ष डिग्री।
          • कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से हिन्दी टाइपिंग (इन्स्क्रिप्ट की बोर्ड पर यूनीकोड में) और कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से इंग्लिश टाइपिंग आनी चाहिए।
          • कम से कम 80 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से हिंदी (शॉर्टहैंड डिक्टेशन) और भारत सरकार के राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक एंव सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नीलिट सोसाइटी) से कंप्यूटर में ‘ओ लेवल’ परीक्षा पास की हो।
          • यूपी पुलिस असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (क्लर्क)
          • ग्रेजुएशन की डिग्री, कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से हिन्दी टाइपिंग और कंप्यूटर का ‘ओ लेवल’ सर्टिफिकेट होना चाहिए।
          • यूपी पुलिस असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (अकाउंट्स):
          • कॉमर्स से ग्रेजुएशन या अकाउंटिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन में डिप्लोमा या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री।
          • कम से कम 15 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से हिन्दी टाइपिंग आनी चाहिए।
          • (नीलिट सोसाइटी) से कंप्यूटर में ओ लेवल की परीक्षा पास की हो।
          • (DOEACC) नीलिट (NIELIT) से ‘ओ लेवल’ योग्यता का निर्धारण 5 मई 2022 के अनुसार किया जाएगा।

          एज लिमिट 

          • न्यूनतम : 18 साल
          • अधिकतम : 28 साल
          • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंडों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

          सैलरी 

          • पुलिस एसआई (कॉन्फिडेंशियल) : 35,400-1,12,400 रुपए प्रतिमाह
          • पुलिस एएसआई (अकाउंट्स और क्लर्क) : 29200 – 92300 रुपए प्रति माह

          सिलेक्शन प्रोसेस 

          • ऑफलाइन लिखित परीक्षा
          • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
          • शारीरिक मानक परीक्षण
          • कंप्यूटर टाइपिंग
          • शॉर्ट हैंड टेस्ट
          • मेडिकल टेस्ट

          फीस 

          • सामान्य/ईडब्ल्यूएस/अन्य पिछड़ा वर्ग : 500 रुपए
          • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति : 400 रुपए

          एग्जाम पैटर्न 

          सब्जेक्टक्वेश्चन नंबरमार्क्स
          जनरल हिन्दी/कंप्यूटर नॉलेज50100
          जनरल इंफॉर्मेशन/करेंट अफेयर्स50100
          न्यूमेरिकल एंड मेंटल एबिलिटी टेस्ट, मेंटल एप्टीट्यूड टेस्ट50100
          इंटेलिजेंस टेस्ट/ लॉजिकल टेस्ट50100

          ऐसे करें आवेदन 

          • यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
          • होम पेज पर दिए गए OTR टैब पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
          • अब कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
          • फॉर्म भरें और मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें।
          • एप्लिकेशन फॉर्म को एक बार चेक करके सब्मिट करें।

          पुलिस विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के 1352 पदों पर भर्ती; 80 हजार से ज्यादा सैलरी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...