फार्मासिस्ट के 560 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने फार्मासिस्ट के 560 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 9 मार्च 2026 से होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार 5 अप्रैल 2026 तक अपने आवेदन में करेक्शन कर सकेंगे। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 5 अप्रैल तय की गई है।

          कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स

          कैटेगरी का नामपदों की संख्या
          सामान्य224
          एससी118
          एसटी11
          अन्य151
          ईडब्ल्यूएस56
          टोटल560

          एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

          • PET-2025 का वैलिड स्कोर होना चाहिए।
          • किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा।
          • उत्तर प्रदेश स्टेट फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।

          एज लिमिट

          • न्यूनतम : 18 साल
          • अधिकतम : 40 साल
          • आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

          फीस

          • सभी वर्गों के लिए : 25 रुपए

          सिलेक्शन प्रोसेस

          • PET-2025 के अंकों के आधार पर मेंस परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग
          • रिटन एग्जाम
          • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

          सैलरी

          • 5,200 से 20,200 रुपए प्रतिमाह

          एग्जाम पैटर्न

          • एग्जाम मोड : ऑफलाइन
          • क्वेश्चन टाइप : ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन
          • कुल प्रश्नों की संख्या : 100
          • कुल अंक : 100
          • ड्यूरेशन : 2 घंटे
          • निगेटिव मार्किंग : एक चौथाई
          पार्ट नंबरविषयकुल प्रश्नकुल अंक
          पार्ट – 1सब्जेक्ट नॉलेज6565
          पार्ट – 2कंप्यूटर एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी – कॉन्सेप्ट्स, लेटेस्ट टेक्नोलॉजिकल डेवलपमेंट्स एंड इन्नोवेशन्स इन द फील्ड1515
          पार्ट – 3उत्तरप्रदेश से संबंधित जनरल नॉलेज2020
          टोटल100100

          ऐसे करें आवेदन

          • ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
          • PET रजिस्ट्रेशन नंबर और ओटीपी के माध्यम से लॉग-इन करें।
          • मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
          • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
          • रजिस्ट्रेशन पेज पर एंटर वेरिफिकेशन कोड में वेरिफिकेशन कोड भरकर सब्मिट कर दें।
          • एप्लिकेशन फीस भरें और फॉर्म को सब्मिट कर दें।
          • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              होली समारोह में फिर बवाल : गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रों के दो गुटों में मारपीट

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में होली सेलिब्रेशन के...