एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड में 59 पदों पर निकली भर्ती

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर, सीनियर प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव, मैनेजर और अन्य प्रोफेशनल पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से 59 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार एनबीसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट www.nbccindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

          एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

          जीएम (इंजीनियरिंग) :

          • सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री, PMC/EPC/रियल एस्टेट या इंफ्रास्ट्रक्चर में कम से कम 15 साल का अनुभव।

          मैनेजर (आर्किटेक्चर) 

          • आर्किटेक्चर में कम से कम 60% अंकों के साथ डिग्री, प्लानिंग और डिजाइनिंग के क्षेत्र में 6 साल का अनुभव।

          डिप्टी मैनेजर (कंपनी सेक्रेटरी) 

          • कानून से जुड़े कामों में कम से कम 3 साल का अनुभव।

          असिस्टेंट मैनेजर (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन) 

          • जनसंचार, पत्रकारिता या जनसंपर्क में कम से कम 60% अंकों के साथ पीजी डिग्री या डिप्लोमा, कॉर्पोरेट इमेजिंग और मीडिया मैनेजमेंट में 2 साल का अनुभव।

          सीनियर प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव (सिविल) 

          • सिविल इंजीनियरिंग में कम से कम 60% अंकों के साथ डिग्री, MC/EPC/रियल एस्टेट या इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव।

          जूनियर इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) 

          • संबंधित इंजीनियरिंग में कम से कम 60% अंकों के साथ 3 साल का रेगूलर डिप्लोमा।

          एज लिमिट 

          • पद के अनुसार, अधिकतम 28 – 54 साल तक

          सिलेक्शन प्रोसेस 

          • कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम
          • पर्सनल इंटरव्यू
          • स्किल टेस्ट

          सैलरी 

          जनरल मैनेजर (इंजीनियरिंग) 

          • 90,000 – 2,40,000 रुपए प्रति माह

          मैनेजर 

          • 60,000 – 1,80,000 रुपए प्रति माह

          असिस्टेंट मैनेजर 

          • 40,000 – 1,40,000 रुपए प्रति माह

          जूनियर इंजीनियर 

          • 27,270 रुपए प्रति माह
          • इसके अलावा अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।

          फीस

          • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 1000 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, विभागीय उम्मीदवार: नि:शुल्क

          एग्जाम पैटर्न 

          • जारी नहीं

          ऐसे करें आवेदन 

          • ऑफिशियल वेबसाइट www.nbccindia.in पर जाएं।
          • होम पेज पर जाकर ह्यूमन रिर्सोसेस के अंतर्गत करिअर टैब पर क्लिक करें।
          • न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
          • नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
          • फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें।
          • फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट करें।
          • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related